MP में नदियों को पुनर्जीवन देने के लिए चलाया जाएगा अभियान

A Campaign will be start for reviving rivers in madhya pradesh
MP में नदियों को पुनर्जीवन देने के लिए चलाया जाएगा अभियान
MP में नदियों को पुनर्जीवन देने के लिए चलाया जाएगा अभियान

डिजिटल डेस्क छतरपुर । सूखे की मार झेल रहे बुंदेलखंड के छतरपुर जिले की स्थानीय नदियों को पुर्नजीवन करने का अभियान शुरु किया जा रहा है। जन सहयोग से किए जाने वाले पुर्नजीवन अभियान के तहत जिले की आठ नदियों को चुना गया है। अभियान को सफल बनाने और अभियान से ज्यादा से ज्यादा  लोगों को जोडऩे के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। कार्ययोजना तैयार किए जाने के बाद मार्च माह के अंतिम सप्ताह तक नदियों की साफ- सफाई का काम शुरु कर दिया जाएगा। जिन नदियों को पुर्नजीवित करने का लक्ष्य रखा गया है, उन नदियों में कुछ नदिया पूरी तरह से सूख चुकी है। नदिया सूख्री होने से आसपास के लोगों को नदियों का लाभ नहीं मिल पा रहा है। माना जा रहा है, कि नदियों की साफ- सफाई होने से वर्षाकालीन का पानी नदियों में बना रहेगा। वर्तमान समय में जिले में पानी का व्यापक संकट व्याप्त है, जिसका खामियाजा जिले के लोगों को उठाना पड़ रहा है।
ग्राम स्तर पर बनेगी समिति
नदियों का पुर्नजीवित करने के लिए चलाए जा रहे में स्थानीय लोगों को सहयोगी बनाए जाने के लिए ग्राम स्तर पर समितियों का गठन किया जाएगा। समितियों में गांव के लोगों को रखा जाएगा ताकि उनकी सहभागिता पुर्नजीवन अभियान में बनी रहे। नदियों की सफाई के लिए सुबह और शाम को अभियान चलाया जाएगा। गौरतलब है, कि नदियों में पानी न होने की वजह से कई नदियों की स्थिति बहुत ही दायनीय हो गई हैं। कई नदियों में लोगों द्वारा कचरा फेका
जा रहा है।
नदियों के आसपास हो रहा कचरा डंप
शहरी क्षेत्रों से होकर गुजरने वाली कई नदियों के किनारे कचरा फेका जा रहा है। नदियों में फेके जाने वाले कचरे की वजह से नदियों का अस्तित्व मिटने की कगार में पहुंच गया है। छतरपुर शहर के पास से गुजरने वाली संघाड़ी नदी की स्थिती तो और दायनीय है। इस नदी के दोनो किनारों पर कचरा डंप किया जा रहा है, नदी के किनारे डंप हो रहा कचरा उड़कर नदी में पहुंच रहा है। नदी के किनारे डंप होने वाले कचरे पर लगाम नहीं लगाई गई तो आने वाले दिनों में नदी नाले की शक्ल में नजर आने लगेगी।
तीन माह चलेगा अभियान
पुर्नजीवन अभियान के तहत नदियों की साफ सफाई के लिए दो से तीन माह तक अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान न केवल नदियों की सफाई की जाएगी बल्कि जहा जरुरत पड़ेगी वहा पर जन सहयोग से नदियों के घाटों का भी निर्माण कराया जाएगा। शासन के निर्देश पर पूरे अभियान की जिम्मेदारी जन
अभियान परिषद को सौपी गई है। जन अभियान परिषद के अधिकारी कार्य योजना तैयार करने में जुट गए है ।
इनका कहना है
जिले की आठ नदियों को पुर्नजीवित करने का अभियान चलाया जाएगा, अभियान में ज्यादा से ज्यादा लोगों की सहभागिता सुनिचित करने के लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है। हमारी कोशिश है, कि मार्च माह के अंतिम सप्ताह तक साफ- सफाई का काम शुरु कर दिया जाए।
आशीष ताम्रकार, जन अभियान परिषद
इन नदियों को किया जाएगा पुर्नजीवित
ब्लाक              नदी का नाम
ईशानगर         सिंघाड़ी
राजनगर         राटिया
बड़ामलहरा           बछेड़ी
लवकुशनगर         बसहा
बिजावर               श्यामरी
नौगांव                सीलप
बक्सवाहा            गढौही
गोरिहार              खेड़हा

 

Created On :   16 March 2018 2:37 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story