- Home
- /
- नागपुर में बिना मास्क लगाए घूम रहे...
नागपुर में बिना मास्क लगाए घूम रहे 9 लोगों पर मामला दर्ज

By - Bhaskar Hindi |8 Jun 2020 4:26 AM IST
नागपुर में बिना मास्क लगाए घूम रहे 9 लोगों पर मामला दर्ज
डिजिटल डेस्क, नागपुर। फुटाला व अंबाझरी तालाब परिसर में बिना मास्क लगाए घूम रहे 9 युवकों के खिलाफ अंबाझरी पुलिस ने कार्रवाई की। कपिल लीलाराम वासवानी, राहुल खतोरिया, हिरदास फाये, चिराग प्रवीण, लालावत जैन, भरत बिहानी, अतुल तांदुलकर, विक्रम गुप्ता, सुमित तांदुलकर और तेजस मेश्राम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि ये लोग रविवार को बिना मास्क लगाए फुटाला तालाब व अंबाझरी क्षेत्र में घूमते मिले। इस दौरान पुलिस ने 3 वाहन भी जब्त किए हैं। पुलिस उपायुक्त विनीता साहू को पहले इसकी जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने अंबाझरी पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। अंबाझरी थाने के वरिष्ठ निरीक्षक विजय करे, सहायक निरीक्षक अरविंद घोडके, सहायक उपनिरीक्षक दीपक अवचट आदि ने यह कार्रवाई की।
Created On :   8 Jun 2020 9:55 AM IST
Next Story












