शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले पर मामला दर्ज

A case has been registered against the one who raped her by pretending to marry
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले पर मामला दर्ज
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले पर मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  शादी के सपने दिखाकर एक युवती से दुष्कर्म करनेवाले आरोपी मयूर उमेश मसकर (22) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी गत दो माह से युवती का शोषण कर रहा था। पुलिस के अनुसार मयूर कान्होलीबारा हिंगना  निवासी के खिलाफ हिंगना थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी एक दवा की दुकान में काम करता है। पीड़ित युवती की आरोपी से कॉलेज में दोस्ती हो गई। आरोप है कि नवंबर 2020 से जनवरी 2021 के दरमियान युवती के साथ जबरन दुष्कर्म किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

युवती को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार
गिट्टीखदान क्षेत्र में एक युवती को प्रेमजाल में फंसाकर उससे जबरन दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी निखिल शिंगणापुरे (19) है। पीड़िता भी 19 वर्षीय है। उसकी शिकायत पर गिट्टीखदान पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी श्रीकृष्ण नगर, झिंगाबाई टाकली निवासी है। आरोपी ने युवती को 10 जनवरी को शाम करीब 7 बजे अपने साथ ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। गिट्टीखदान पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

Created On :   26 Feb 2021 8:28 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story