बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर दुराचार , आरोपी गिरफ्तार

A case of rape has been reported with an elderly woman in the Badchichouli area
बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर दुराचार , आरोपी गिरफ्तार
बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर दुराचार , आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, छिन्दवाड़ा/पांढुर्ना। पांढुर्ना के बड़चिचोली चौकी क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला से बलात्कार का घिनोना मामला सामने आया है। शर्मशार कर देने वाली इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला को घर पर अकेली पाकर 34 वर्षीय युवक ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी कर ली है। चौकी प्रभारी तुलसीदास धुर्वे ने बताया कि 11 दिसम्बर की रात 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला घर पर अकेली थी। आधी रात को जबरन घर में घुसे 34 वर्षीय विनोद नरवरकर ने लाइट बंद कर महिला को बंधक बना लिया। बंधक बनाकर युवक ने महिला से दुष्कर्म किया। घटना के वक्त पीडि़ता के परिजन भोपाल में थे। गुरुवार को जब परिजन घर लौटे तो पीडि़ता ने अपने साथ हुए दुराचार की जानकारी दी। परिजनों ने पीडि़ता को थाने लाकर विनोद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर पुलिस ने विनोद के खिलाफ  धारा 376, 452, 323, 506 का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार भी कर लिया है।

जुआ सट्टा और ड्रग्स पर जीरो टालरेंस होगा जिला
जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक मनोज राय ने कहा है कि जिले में किसी भी अवैध गतिविधियों को पनपने नहीं दिया जाएगा। सभी थाना प्रभारियों को निर्देश जारी किए जा रहे है कि यदि उनके क्षेत्र में अवैध कारोबार का संचालन हो रहा है तो उसे सख्ती के साथ बंद कराया जाए। इसके अलावा महिला अपराध और संपत्ती संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाना प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि सभी से आपसी समन्वय बनाकर पुलिस कानून व्यवस्था बनाने के साथ सकारात्मक कार्य करेंगी। इसके अलावा उन्होंने शहर की यातायात व्यवस्था बनाने, ब्लैक स्पाट चिन्हित करने यातायात डीएसपी सुदेश सिंह को निर्देश दिए है। महिला अपराध और संपत्ती संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाना प्राथमिकता होगी।

Created On :   22 Dec 2018 8:18 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story