- Home
- /
- बोगस खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र जमा...
बोगस खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र जमा करने का एक मौका

डिजिटल डेस्क, नागपुर। खिलाड़ियों के लिए शासकीय व अर्धशासकीय सेवा में 5 फीसदी आरक्षण है। खेल प्रमाणपत्र के आधार पर सरकारी नौकरी पाने वाले कई कर्मचारियों के प्रमाणपत्र इसके पूर्व बोगस पाए गए हैं। बोगस खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी से दूर रखने व बोगस प्रमाणपत्रों का खेल खत्म करने के लिए सरकार ने बोगस खिलाड़ियांे को खेल प्रमाणपत्र जमा करने का एक मौका दिया है। समर्पण योजना के तहत 31 मई तक का समय दिया गया है।
नाम गुप्त रखा जाएगा
मूल क्रीड़ी प्रमाणपत्र व मूल क्रीड़ा स्क्रूटनी रिपोर्ट आयुक्त, क्रीड़ा व युवक सेवा पुणे व्यक्तिगत या पत्र के माध्यम से 31 मई 2022 के पूर्व समर्पित करना है। संबंधित उम्मीदवारों के नाम गुप्त रखे जाएंगे। तय समय के पूर्व बोगस क्रीड़ा प्रमाणपत्र व मूल क्रीड़ा प्रमाणपत्र स्क्रूटनी रिपोर्ट जमा नहीं करने पर संबंधित क्रीड़ा संगठन के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट पेश करने का आह्वान आयुक्त ओम प्रकाश बकोरिया ने किया है।
Created On :   26 Feb 2022 5:06 PM IST