दादी को बचाने दौड़ी पांच वर्षीय बालिका झुलसी

A five-year-old girl ran to save her grandmother.
दादी को बचाने दौड़ी पांच वर्षीय बालिका झुलसी
पूजा करते समय लगी आग दादी को बचाने दौड़ी पांच वर्षीय बालिका झुलसी

डिजिटल डेस्क, अमरावती। वरूड़ तहसील के महाराष्ट्र की सीमा में स्थित देवी के एक मंदिर में एक 5 वर्षीय बालिका झुलस गई। वह अपने दादा-दादी के साथ पूजा करने पहुंची थी तभी कपूर जलाते समय दादी की साड़ी को आग लगने से उन्हें बचाते समय गंभीर रूप से झुलस गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उनका उपचार जारी है। झुलसने वाली वृद्धा का नाम मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के पारशिवनी ग्राम निवासी वच्छला अनिरूद्ध वाठोले (65) और प्रिया सुनील संगकारे (5) है।

बताया जाता है कि वच्छला हर वर्ष मध्यप्रदेश आैर महाराष्ट्र की सीमा पर वरूड़ तहसील के देवी के मंदिर में पूजा अर्चना करने आते हैं। सोमवार को वह अपनी नातिन प्रिया को साथ लेकर मंदिर में पहुंचे थे। मंदिर में कपूर जलाते समय वच्छला की साड़ी में आग लग गई लेकिन वृद्ध महिला का ध्यान नहीं था। साड़ी को आग लगने के बाद मासूम प्रिया का ध्यान दादी की तरफ गया आैर वह उन्हें बचाने के लिए दौड़ पड़ी। हादसे में वच्छला आैर प्रिया बुरी तरह झुलस गए। मंदिर में उपस्थित भक्तगणों ने दोनों को तत्काल पहले वरूड़ के ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया। पश्चात उन्हें अमरावती जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां उनका उपचार जारी है।
 

Created On :   31 May 2022 1:05 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story