पढ़ाई में अव्वल इंजीनियरिंग स्टूडेंट ने एक आत्मा के बुलावे पर लगाई फांसी

a good engineering student committed suicide on call of a soul in Nagpur
पढ़ाई में अव्वल इंजीनियरिंग स्टूडेंट ने एक आत्मा के बुलावे पर लगाई फांसी
पढ़ाई में अव्वल इंजीनियरिंग स्टूडेंट ने एक आत्मा के बुलावे पर लगाई फांसी
हाईलाइट
  • एक आत्मा के बुलावे पर मौत को लगाया गले
  • एक युवक की मौत देखने से था सदमे में
  • पढ़ाई में अव्वल इंजीनियरिंग स्टूडेंट ने लगाई फांसी

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  उसकी आत्मा मुझे बुला रही है मुझे जाना ही होगा।  मुझे वह अपने साथ ले जाना चाहता है। वह पिछले कुछ दिनों से मुझे सपने में आकर साथ चलने को कहता है। मैं उसके साथ जाने के लिए सुसाइड कर रहा हूं। यह बात एक  इंजीनियरिंग के स्टूडेंट ने फांसी लगाने से पहले सुसाइड नोट में लिखी है। इस बात पर किसी को यकीन नहीं हो रहा है। पुलिस भी हैरान है कि आधुनिकता के इस युग में बच्चे ऐसे कैसे किसी आत्मा या भूत-प्रेत पर यकीन करते हुए  आत्महत्या जैसे कदम उठा रहे हैं। यह सुनने में भले ही अजीब लगे पर सच है कि नागपुर में  इंजीनियरिंग के एक छात्र ने आत्मा के चक्कर में फंसकर फांसी लगा कर अपनी जिंदगी को खत्म कर लिया है।

दो माह पहले दुर्घटना में युवक की मौत देखने के बाद से था सदमे में
कहा जाता है कि दो महीने पहले एक हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी। उस मृतक युवक की आत्मा इस छात्र को सपने में आकर अपने साथ चलने के लिए कहती थी। वह स्वर्ग में साथ चलने के लिए कहता था। यह बात वह किसी  से खुलकर नहीं बता पाया, वह जानता था कि उसकी इस बात पर कोई यकीन नहीं करेगा। उसकी मदद के बजाय लोग उसका मजाक उड़ाएंगे। कदाचित उसकी बात कुछ हद तक सही भी है। लेकिन उसे उपचार की जरुरत थी और समय रहते मिल जाता तो शायद सौरभ यशवंत नागपुरकर नामक यह छात्र आज इस दुनिया में जिंदा होता है। वह मां के पास रात को सोने की बात करता था। उसने अपनी मां से कहा भी था कि उसे डरावने सपने आ रहे हैं। उसकी भूत से दोस्ती हो गई है। परिजन उसे अंधश्रद्धा मानकर उसे समझाने की कोशिश में लगे थे, परिजनों को क्या पता था कि उनका बेटा किस मुसीबत का सामना कर रहा है। आखिर वही हुआ , जो उसके परिजन शायद सपने में भी नहीं सोचे थे कि सौरभ फांसी लगाकर खुदकुशी कर लेगा। सौरभ नागपुर शहर के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ता था। वह पढ़ने में बेहद होशियार था।  

सुसाइड नोट में किया आत्मा का जिक्र
तीन नल चौक इतवारी क्षेत्र में रहने वाले सौरभ ने गत दिनों घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह मौत को गले लगाने से पहले एक सुसाइड नोट में उस आत्मा के बारे में जिक्र किया है कि वह उसे कुछ दिनों से परेशान कर रखा था।  वह आत्मा उसे दिखाई देती थी। वह उसे बार- बार अपने साथ स्वर्ग में चलने की बात करता था। वह उसकी बात किसी को नहीं बता सकता है। आत्मा उसे बहुत परेशान कर रही है। सौरभ प्रियदर्शनी भगवती कॉलेज ऑफ इंजीनिअरिंग में  द्वितीय वर्ष का स्टूडेंट था। उसके पिता एनसीसी विभाग में कार्यरत हैं। मां गृहिणी , बडी बहन भी पढ़ाई कर रही है। उसके घर में पहले से ही धार्मिक वातावरण होने से सौरभ का भगवान पर अगाध विश्वास था। गत दो तीन महीने पहले सौरभ की आंखों के सामने एक दुर्घटना हो गई थी। उस हादसे में 20 वर्षीय युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई थी। इस घटना का उसके मन पर काफी विपरित परिणाम हुआ था। वह इस घटना को अपने दिल पर ले लिया था। वह घर में आने के बाद माता-पिता को बताया था। तब से वह थोडा तनाव में रहने लगा था। सौरव ने सुसाइड नोट में इस बात का जिक्र किया है कि उस दुर्घटना में मृत हुए युवक की आत्मा उससे मिलने आई  थी। तब से वह सौरभ के साथ रह रही थी। सौरभ ने यह बात अपनी मां को बताई थी। मां को लगा कि उसके दिल का यह वहम है। मां ने उसकी समझाइश करके उसे पढ़ाई पर मन लगाने को कहा था। सौरव का उस भूत से दोस्ती की बात इस दौर में भले ही एक काल्पनिक कहानी लगे लेकिन सौरभ की मौत ने कई सवाल अपने पीछे छोड़ दिए हैं। 

माता-पिता के कोराडी जाने पर की आत्महत्या 
घटना के समय सौरव के माता-पिता कोराड़ी देवी दर्शन के लिए गए थे। उसकी बहन पढ़ाई कर रही थी।   तनाव में जी रहा सौरभ मकान की पहली मंजिल पर कमरे में गया और मौत को गले लगा लिया। बहन ने उसे जब भोजन करने के लिए आवाज लगाई तब उसने इंकार कर दिया, पुलिस का मानना है कि कदाचित उस समय वह ऊपर के कमरे में मौत को गले लगाने से पहले सुसाइड नोट लिख रहा था। सुसाइड नोट लिखने के बाद सौरभ ने ओढ़नी से फांसी लगा ली। विज्ञान के इस युग में भूत प्रेत आत्मा पर कईयों का विश्वास आज भी कायम होने की बातें कही जाती है।अनेक उच्चशिक्षित भी यही मानते हैं कि अमावस्या और पूर्णिमा को भूत प्रेत विचरण करते हैं।  । वह परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी मौत ने उसके बूढे माता -पिता की कमर ही तोड़ दी है।   

Created On :   17 Oct 2018 1:05 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story