वाट्स एप पर बदनामी से परेशान शख्स ने की आत्महत्या, कोर्ट परिसर में भी हुई आत्मदाह की कोशिश 

A man committed suicide due to fear of video viral on social media
वाट्स एप पर बदनामी से परेशान शख्स ने की आत्महत्या, कोर्ट परिसर में भी हुई आत्मदाह की कोशिश 
वाट्स एप पर बदनामी से परेशान शख्स ने की आत्महत्या, कोर्ट परिसर में भी हुई आत्मदाह की कोशिश 

डिजिटल डेस्क, पुणे। दो अलग अलग मामलों में आत्महत्या की कोशिश की गई। जिसमें एक की मौत हो गई। पहले मामले में चोरी का वीडियो वाट्स एप पर वायरल होने के कारण हुई बदनामी से दुखी एक शख्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार को खेड़ तहसील स्थित दोंदे गांव मंे विठ्‌ठल किरण बारणे उम्र 45 साल नामक व्यक्ति ने आत्महत्या की। बारणे परिवार के साथ दोंदे गांव में रहता था। 1 मार्च को उसने गांव की एक दुकान से चॉकलेट की बरनी चुराई थी। उसकी यह चोरी सीसीटीवी में कैद हुई। चोरी का वीडियो वाट्स पर तेजी से वायरल हुआ। गांव के लोग उसे चिड़ाने लगे। उसका मजाक उड़ाने लगे। इस बदनामी से दुखी हो, उसने तड़के गांव स्थित शमशान घाट जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या की।

कोर्ट परिसर में पिता का आत्मदाह का प्रयास
उधर बच्ची से न मिल पाने से दुखी पिता ने मोरवाड़ी स्थित कोर्ट में खुद पर मिट्‌टी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अरविंद बबन कसबे और उसकी पत्नी का तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है।

अरविंद को उसकी पत्नी अपनी बेटी से मिलने नहीं देती थीं। इस संबंध में अरविंद ने कोर्ट और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। तलाक के मामले को लेकर कोर्ट में सुनवाई थी। उसके लिए कोर्ट में पहंुचे अरविंद ने अचानक खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि आसपास खड़े लोगों ने वक़्त रहते उसे बचा लिया। पिंपरी पुलिस ने रविंद को हिरासत में लिया है।

अलग रहती है पत्नी
अरविंद की शादी 2013 में हुई थी। उसे एक बेटी हैं। अरविंद की पत्नी चाहती थीं कि वो अपने माता-पिता से अलग रहे, जब अरविंद ने इससे इंकार किया तो वो मायके चली गईं। इतना ही नहीं उसने अरविंद को बेटी से मिलने देने से भी इंकार कर दिया। इसके बाद अरविंद ने तलाक के लिए अर्जी की।

Created On :   7 March 2018 12:45 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story