- Home
- /
- पत्नी के प्रेमी के चक्कर में किसी...
पत्नी के प्रेमी के चक्कर में किसी और की ले ली जान, आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क,मुंबई। पत्नी के प्रेमी को फंसाने के लिए एक शख्स ने किसी और की जान ले ली। घटना मुंबई से सटे वालीव इलाके की है। पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद से गिरफ्तार कर लिया है।
महिला का पहला पति है आरोपी
गिरफ्तार आरोपी का नाम रिंकू उर्फ अश्विनी श्रीवास्तव (38) है। दरअसल वालीव पुलिस को 11 फरवरी को एक शख्स की लाश मिली थी। मृतक की जेब से पुलिस को एक विजिटिंग कार्ड और की-चेन मिली थी जो विनय यादव नाम के शख्स का था। इसमें पालघर जिले के आशानगर का पता लिखा था। पुलिस यहां पहुंची तो उन्हें यादव मिला। शुरूआती जांच से साफ हो गया कि यादव का इस हत्याकांड से कोई लेना देना नहीं है। इसके बाद पुलिस ने यादव से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसकी शिखा पत्नी शिखा यादव की शादी पहले अश्विनी श्रीवास्तव से हुई थी। लेकिन एक साल पहले वह श्रीवास्तव को छोड़कर उसके साथ रहने लगी। यादव से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी का सुराग ढूंढा और उस तक पहुंचने में कामयाब रही।
अश्विनी श्रीवास्तव और शिखा के हैं दो बच्चे
बताया जाता है कि अश्विनी श्रीवास्तव और शिखा के हैं दो बच्चे भी हैं। श्रीवास्तव लगातार कोशिश कर रहा था कि शिखा उसके पास वापस आ जाए। इसके बाद आगे की छानबीन में साफ हुआ कि जिस शख्स की हत्या हुई थी उसका नाम पांडु था। श्रीवास्तव ने उससे दोस्ती की। इसके बाद 11 फरवरी की रात उसको खूब शराब पिलाई और बाद में धारदार हथियार से 17 वार कर उसकी जान ले ली। हत्या के बाद श्रीवास्तव ने पांडु के जेब में यादव का विजिटिंग कार्ड, उसका मोबाइल नंबर और उसके नाम पर बना की-चेन डाल दिया। लेकिन इसी सुराग के जरिए पुलिस ने श्रीवास्तव को इलाहाबाद में रहने वाली उसकी बहन के घर से दबोच लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Created On :   24 Feb 2018 5:33 PM IST