सपने में लाल साड़ी पहन कर बुलाती थी वो, 16 साल की लड़की ने खुद को लगाई आग

A minor girl committed suicide due to superstition in nagpur city
सपने में लाल साड़ी पहन कर बुलाती थी वो, 16 साल की लड़की ने खुद को लगाई आग
सपने में लाल साड़ी पहन कर बुलाती थी वो, 16 साल की लड़की ने खुद को लगाई आग

डिजिटल डेस्क,नागपुर। किसी हॉरर फिल्म की तरह एक 16 साल की लड़की ने मौत को गले लगा लिया। किशोरी की मौत से जुड़ी अजीबो-गरीब कहानी सामने आई है। मृत किशोरी की बड़ी बहन की मौत एक साल पहले हुई थी जो उसे लाल साड़ी में सपने में दिखती थी और उसे बुलाती थी। बड़ी बहन के सपने में आने वाली बात किशोरी ने अपने परिजनों को भी बताई थी। बताया जा रहा है कि इसी वजह से किशोरी ने खुद को आग के हवाले कर दिया। घटना गिट्टीखदान थानांतर्गत हुई है। पुलिस ने  आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज किया है। 

घर में थी सबकी लाडली
भिवसनखोरी निवासी आकांक्षा अजय कुमार गुप्ता कक्षा आठवीं तक पढ़ी थी। अल्हड़ आकांक्षा घर में सबकी लाडली थी। 27 मार्च को खुद पर केरोसिन डालकर आकांक्षा ने आग लगा ली थी, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गई थी। उसे मेयो अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती किया गया था, जहां  आकांक्षा ने दम तोड़ दिया। आकांक्षा मजदूर परिवार से है। वह तीन बहन और एक भाई में सबसे छोटी थी।  उसे सबसे ज्यादा प्यार बड़ी बहन करती थी। करीब साल भर पहले किसी कारण से बड़ी बहन का देहांत हो गया। 

परिजनों को सपने के बारे में बताती थी
बड़ी बहन की मौत का आकांक्षा के दिमाग पर गंभीर असर हुआ था। बहन की मौत से वह बुरी तरह टूट चुकी थी। इससे उसकी पढ़ाई भी छूट गई थी। अक्सर वह बीमार रहने लगी थी। हालांकि उसका उपचार भी कराया गया। इस बीच आकांक्षा ने मां, बहन और भाई को यह बताया था कि उसके सपने में बड़ी बहन लाल साड़ी पहनकर आती है और उसे साथ में चलने के लिए कहती है। यह बात घर से निकल कर आस-पड़ोस के लोगों तक पहुंच गई थी,  जिससे किसी के कहने पर आकांक्षा को झाड़-फूंक करने वाले के यहां भी ले जाया गया था। परिजनों के मुंह से आकांक्षा के मौत से जुड़ी अजीबो-गरीब कहानी सुनकर पुलिस भी चकरा गई। प्रकरण दर्ज किया गया है।  

Created On :   3 April 2018 12:39 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story