बुटीबोरी में कर्मचारियों के लिए खुलेगा अत्याधुनिक अस्पताल, केन्द्र सरकार से मंजूरी

A modern hospital will open for employments in Nagpur
बुटीबोरी में कर्मचारियों के लिए खुलेगा अत्याधुनिक अस्पताल, केन्द्र सरकार से मंजूरी
बुटीबोरी में कर्मचारियों के लिए खुलेगा अत्याधुनिक अस्पताल, केन्द्र सरकार से मंजूरी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर से सटे बुटीबोरी एमआईडीसी क्षेत्र में कामगारों के लिए जल्द ही एक अत्याधुनिक अस्पताल स्थापित होगा। केन्द्रीय श्रम मंत्रालय ने इस प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। दरअसल, केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के नेतृत्व में गुरुवार को महाराष्ट्र के वित्त मंत्री सुधीर मुनगंटीवार और स्वास्थ्य मंत्री डॉ दीपक सावंत ने केन्द्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार से मिले।

हालांकि राज्य के दोनों मंत्रियों की केन्द्रीय मंत्री गंगवार से मुलाकात राज्य को कामगारों के स्वास्थ्य के लिए दिए जाने वाली सहायता में बढ़ोतरी की मांग को लेकर थी। बैठक में राज्य में कामगारों के लिए नए अस्पताल खोले जाने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। इस दौरान खुद केन्द्रीय मंत्री ने बुटीबोरी में कामगारों के लिए एक अत्याधुनिक अस्पताल खोले जाने को मंजूरी दिए जाने की जानकारी मंत्रियों को दी।

कामगारों की स्वास्थ्य सुविधा के लिए केन्द्र दे 1500 करोड़
वित्तमंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने मुलाकात के बाद बताया कि राज्य को केन्द्र से कामगारों को स्वास्थ्य सुविधा के लिए हर वर्ष मिलने वाली 200 करोड़ रुपये की सहायता राशि काफी कम है। लिहाजा हमने केन्द्रीय श्रम मंत्री से इस राशि को बढाकर हर साल 1500 करोड़ रुपये दिए जाने की मांग की है। इस पर केन्द्रीय मंत्री ने सकारात्मकता दिखाई। मुनगंटीवार ने बताया कि राज्य में करीब 50 लाख कामगार है। राज्य के कामगारों की ओर से कर्मचारी भविष्य निधि के रुप में करीब 4 हजार करोड़ रुपये का योगदान दिया जाता है। उसके ऐवज में कामगारों के स्वास्थ्य कल्याण के लिए मिलने वाली लगभग 200 करोड़ रुपये राशि बेहद कम है।

कामगारों को अच्छी से अच्छी स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की जुगत
केन्द्र सरकार से हर साल अगर 1500 करोड़ रुपये दिए गए तो राज्य सरकार कामगारों को अच्छी से अच्छी स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करा सकेगी। उन्होने कहा कि केन्द्रीय मंत्री ने इस मांग को स्वीकार किया है। इसी साल यह राशि उपलब्ध हो सकती है। इसके नियोजन के लिए राज्य सरकार एक सोसायटी स्थापित करेगी और हर तीन महीने में इसके माध्यम से केन्द्र से अग्रीम राशि उपलब्ध कराई जाएगी। राज्यमंत्री ने बताया कि बैठक में पुणे और वाशी में भी अस्पताल खोलने के मुद्दे पर चर्चा हुई।

Created On :   16 March 2018 1:26 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story