अपमान करनेवाले अधिकारियों के खिलाफ संसद में हक्कभंग का प्रस्ताव लाया जाएगा

A motion for dissolution will be brought in Parliament against the offending officials
अपमान करनेवाले अधिकारियों के खिलाफ संसद में हक्कभंग का प्रस्ताव लाया जाएगा
सांसद नवनीत राणा ने दी चेतावनी अपमान करनेवाले अधिकारियों के खिलाफ संसद में हक्कभंग का प्रस्ताव लाया जाएगा

डिजिटल डेस्क, अमरावती। जनता के हित की बजाए केवल अपना भला देखने वाली महाराष्ट्र की महाविकास आघाड़ी सरकार को राणा दंपति खटकते हंै। इस सरकार के दबाव में आकर मनपा आयुक्त तथा पुलिस आयुक्त ने सांसद रहने के बावजूद मेरा अपमान किया है। इस कारण इन अधिकारियों के विरोध में मैं संसद में हक्कभंग का प्रस्ताव प्रस्तुत करूंगी ऐसी चेतावनी सांसद नवनीत राणा ने  दी। शहर में राजापेठ के उड़ानपुल पर स्थापित किए गए छत्रपति शिवाजी महाराज के अनाधिकृत पुतले से विवाद बढ़ता जा रहा है। मनपा आयुक्त पर स्याही फेंकने के बाद युवा स्वाभिमान के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी और विधायक रवि राणा पर मामले दर्ज होने के बाद प्रकरण काफी गरमाने लगा है। 

इसी के चलते सांसद नवनीत राणा ने पत्र परिषद लेकर अपनी भूमिका स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि अमरावती शहर में पिछले कुछ माह से अशांति फैली हुई है। उन्होंने 12 वर्ष मंे पहली बार अमरावती में हिंसा देखी है। शहर में पूरे वर्ष में अनेक हत्याएं हुई है। शहर के अनेक इलाकों में अवैध रूप से शराब की बिक्री और जुआ अड्डे शुरू हैं। ऐसा रहते हुए भी अमरावती की पुलिस आयुक्त आंखें बंद करे बैठी हैं। शहर के लिए गंभीर रहने वाले विषय की तरफ पुलिस आयुक्त का ध्यान नहीं है, लेकिन मनपा आयुक्त पर स्याही फेंकने की घटना घटित होने के बाद जिसका इस प्रकरण से कोई संबंध नहीं है। ऐसों के खिलाफ मामले दर्ज करना और गिरफ्तार किए गए हमारे कार्यकर्ताओं पर पुलिस रिमांड के दौरान अत्याचार करना ऐसी पुलिस आयुक्त की भूमिका पर सांसद नवनीत राणा ने सवाल खड़ा किया।

राजापेठ थाने में पुलिस हिरासत में रहे कार्यकर्ता तथा सुपर स्पेशालिटी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कार्यकर्ताओं को मिलने के लिए जब वह गईं तब पुलिस ने उन्हें रोका और तू-तू-मैं-मैं की। यह बात काफी गंभीर है। मनपा आयुक्त पर स्याही फेंकने की घटना निंदनीय है। घटना के बाद वह मनपा आयुक्त डा. प्रवीण आष्टीकर को मिलने के लिए उनके घर गई थी लेकिन उन्होंने मिलने से इंकार किया। नवनीत राणा के रूप में मुझे मिलने से इंकार किया रहता तो कोई आपत्ति नहीं थी लेकिन सांसद के रूप में मिलने जाने के बाद उनके द्वारा इंकार करना यह एक अपमान है। पालकमंत्री पर लगाए गए आरोप काे लेकर उनसे संपर्क किया गया तो वह उपलब्ध नहीं हो पाई। इस कारण उनकी प्रतिक्रिया नहीं ली जा सकी।

मनपा चुनाव के बाद स्थापित करेंगे पुतला  
वर्तमान में 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों की परीक्षा शुरु होनेवाली है। शहर में शांतता कायम रहनी चाहिए। छत्रपति शिवाजी महाराज का हम सम्मान करते है और शिव जयंती हम उत्साह के साथ ही मनाएंगे। शिवाजी महाराज का पुतला राजापेठ उडानपुल पर मनपा चुनाव के बाद सत्ता में आने पर अधिकृत रूप से स्थापित किया जाएगा। साथ ही छत्री तालाब पर भी शिवाजी महाराज का स्मारक बनाया जाएगा।  ऐसा भी नवनीत राणा ने कहा। 

संजय राऊत पर भी प्रहार 
शिवसेना के नेता व सांसद संजय राऊत ने मुंबई में जो मंगलवार को पत्रकार परिषद ली वह जनता के हित के लिए नहीं बल्कि खुद का भला करने के लिए थी। इस कारण उन्हांेने वह पत्रकार परिषद जल्द समाप्त की। हम केवल जनता के लिए कहते है और लडते है। इस कारण किसी के भी सामने हम साहस के साथ खडे रहते है। ऐसा भी नवनीत राणा ने स्पष्ट किया। 

महिला व बालविकास विभाग के घोटालों की जांच करें 
सांसद नवनीत राणा ने कहा कि अमरावती जिले की पालकमंत्री महिला हैं। एक महिला के रूप में वह दूसरी महिला का सम्मान करती हैं लेकिन जिले की पालकमंत्री एड. यशोमति ठाकुर हमारे विरोध में केवल साजिश रचती हैं जबकि हकीकत में वह जिस विभाग की मंत्री है वहां काफी भ्रष्टाचार हुआ है। इस बाबत उनके पास सभी सबूत है। संसद में भी इन भ्रष्टाचारों की जांच करने की मांग उन्होंने की है। महिला व बाल कल्याण विभाग के घोटालों की जल्द जांच होगी। 
 

Created On :   17 Feb 2022 2:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story