- Home
- /
- जमीन पर सोये शख्स की जहरीले जंतु के...
जमीन पर सोये शख्स की जहरीले जंतु के काटने से मौत

By - Bhaskar Hindi |21 July 2021 10:05 AM IST
जमीन पर सोये शख्स की जहरीले जंतु के काटने से मौत
डिजिटल डेस्क, नागपुर। बेलतरोडी क्षेत्र में जमीन पर सोए 32 वर्षीय व्यक्ति को जहरीले जंतु ने काट लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम बडगू वरखडे है। घटना 19-20 जुलाई की रात करीब 2.30 बजे हुई। सहायक पुलिस उपनिरीक्षक सवईथूल ने बताया कि शंकरपुर बोडखी गांव निवासी बडगू को जहरीले जंतु द्वारा काटने पर उसकी तबीयत खराब हो गई। मेडिकल अस्पताल में ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अजनी स्टेशन के प्लेटफार्म पर मिला जहरीला सांप
अजनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर एक जहरीला सांप मिला, जिसे देखकर हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस के यात्री दहशत में आ गए। सही समय पर सर्पमित्र को बुलाकर सांप को पकड़ लिया गया, जिसके बाद गाड़ी को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
Created On :   21 July 2021 3:33 PM IST
Next Story