- Home
- /
- नागपुर के पास सड़क पर मिला 22 किलो...
नागपुर के पास सड़क पर मिला 22 किलो का दुर्लभ प्रजाति का कछुआ

By - Bhaskar Hindi |1 July 2021 6:45 AM IST
नागपुर के पास सड़क पर मिला 22 किलो का दुर्लभ प्रजाति का कछुआ
डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर के पास सड़क पर एक 22 किलो का कछुआ मिला है। यह दुर्लभ प्रजाति का है, जो मुख्य रूप से दक्षिण भारत में पाया जाता है। 29 जून की रात को हिंगना परिसर में इसे गजानन ढाकुलकर ने देखा व वन परिक्षेत्र अधिकारी आशीष निनावे को सूचना दी। वनकर्मी वहां पहुंचे और उसे ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर लाया गया। प्राथमिक जांच में उसे स्वस्थ पाया गया। अधिकारियों के सामने बड़ा सवाल यह है कि यह कछुआ यहां पहुंचा कैसे?
Created On :   1 July 2021 12:14 PM IST
Next Story