- Home
- /
- बर्खास्त सिपाही ने आग लगाई, परिजनों...
बर्खास्त सिपाही ने आग लगाई, परिजनों की मदद से वार्ड में पहुंचाया

डिजिटल डेस्क जबलपुर। घमापुर थाना अंतर्गत कांचघर पुलिस लाइन में रविवार एक बर्खास्त सिपाही ने केरोसिन डालकर आग लगा ली। पड़ोसियों ने बर्खास्त सिपाही को बचा लिया। आग से उसका चेहरा और कंधे झुलस गए। हद तो तब हो गई, जब सिपाही को इलाज के लिए विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया। सिपाही को वार्ड तक ले जाने के लिए वार्ड ब्वॉय तक नहीं मिला। मरीजों के परिजनों की मदद से सिपाही को वार्ड में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी देवेन्द्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि कांचघर पुलिस लाइन में रहने वाले 45 वर्षीय नरेन्द्र तिवारी को वर्ष 2002 में पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। उसने अपनी बर्खास्तगी के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील दायर की है। रविवार दोपहर लगभग 3 बजे नरेन्द्र तिवारी ने केरोसिन डालकर आग लगा ली। पड़ोसियों ने उसे जलने से बचाया, लेकिन तब तक उसका चेहरा और कंधे झुलस गए थे। बर्खास्त सिपाही ने आग लगाई उसका चेहरा और कंधे झुलस गए थे। विक्टोरिया में नहीं मिले वार्ड ब्वॉय तब परिजनों की मदद से वार्ड में पहुंचाया।
लिफ्ट बंद, वार्ड ब्वॉय गायब
पुलिस लाइन में एक बर्खास्त सिपाही नरेन्द्र तिवारी ने केरोसिन डालकर आग लगा ली। बर्खास्त सिपाही को जब वार्ड में ले जाने के लिए लाया गया तो पता चला कि लिफ्ट बंद है। मरीज को वार्ड तक ले जाने के लिए वार्ड ब्वॉय को तलाशा गया, तो वहां केवल एक वार्ड ब्वॉय मिला। हालत ये हो गई कि स्ट्रेचर से उतारते समय मरीज जमीन पर गिर गया।
मरीजों के परिजनों ने की मदद-
वार्ड ब्वॉय नहीं होने से बर्खास्त सिपाही के परिजन अस्पताल में परेशान हो रहे थे। दर्द से तड़प रहे बर्खास्त सिपाही को देखकर अस्पताल परिसर में मौजूद मरीजों के परिजन मदद के लिए आगे आए। इसके बाद मरीजों के परिजनों की मदद से नरेन्द्र तिवारी को स्ट्रेचर पर वार्ड तक ले जाया गया।
Created On :   5 March 2018 2:07 PM IST