धान का ढेर लगा रही महिला पर घात लगाकर बैठे बाघ ने किया हमला

A tiger ambushed a woman stacking paddy and attacked her.
धान का ढेर लगा रही महिला पर घात लगाकर बैठे बाघ ने किया हमला
गड़चिरोली धान का ढेर लगा रही महिला पर घात लगाकर बैठे बाघ ने किया हमला

डिजिटल डेस्क, गड़चिरोली। खेत में धान फसल का ढेर बनाते समय जंगल परिसर में घात लगाए बाघ ने अचानक महिला पर हमला किया।  हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना  गड़चिरोली जिला मुख्यालय से कुछ ही किमी दूरी पर स्थित आंबेशिवनी खेत परिसर में हुई।  गंभीर रूप से घायल महिला का नाम आंबेशिवनी गांव निवासी सोनी जीतेंद्र उंदिरवाडे (24) है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोनी उंदिरवाडे प्रतिदिन की तरह अपने खेत में कार्य कर रही थी। ऐसे में दोपहर 3 बजे के दौरान कक्ष क्रमांक 413 के जंगल में घात लगाए बाघ ने उस पर अचानक हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।   घटना की जानकारी मिलते ही वनरक्षक दुर्गे उपस्थित हुए। वनविभाग से तत्काल घायल महिला को उपचार के लिए वित्तीय मदद देकर बाघ का बंदोबस्त करने की मांग  नागरिकों ने की है।  

Created On :   5 Dec 2022 9:13 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story