मॉर्निंग वॉक पर निकले कृषि व्यवसायी को दोपहिया ने उड़ाया

A two-wheeler blew up an agricultural businessman who went on a morning walk
मॉर्निंग वॉक पर निकले कृषि व्यवसायी को दोपहिया ने उड़ाया
एक्सीडेंट मॉर्निंग वॉक पर निकले कृषि व्यवसायी को दोपहिया ने उड़ाया

डिजिटल डेस्क, अमरावती । अपने दो साथियों के साथ हर दिन की तरह  मॉर्निक वॉक के लिए निकले कृषि व्यवसायी को एक तेज रफ्तार दोपहिया वाहन चालक ने अपनी गाड़ी से जोरदार टक्कर मार दी जिससे उनकी मृत्यु हो गई। दुर्घटना में मृतक के दो साथी घायल हो गए हैं। दुर्घटना पथ्रोट थाना क्षेत्र में आने वाले पाचंबा खेत शिवार के पास घटित हुई हैं। 
जानकारी के मुताबिक पथ्रोट थाना क्षेत्र के परसापुर ग्राम निवासी रामेश्वर राठोड सोमवार को सुबह 6 बजे अपने दो दोस्तों के साथ हर दिन की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से रवाना हुए। पांचबा खेत शिवार के पास पहुंचने पर पीछे से दोपहिया वाहन क्रमांक एमएच 27-डीबी 4791 पर सवार मोर्शी तहसील के पिंपरी ग्राम निवासी बजरंग सावले ने रामेश्वर राठोड को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में रामेश्वर सहित उसके दो अन्य साथी भी घायल हो गए। तीनों घायलों को परतवाड़ा के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां डाक्टरों रामेश्वर राठोड को मृत घोषित कर दिया। मृतक रामेश्वर राठोड कृषि व्यवसायी व भाजपा के वरिष्ठ नेता होने की वजह से अस्पताल में नागरिकों की भारी भीड़ जमा हो गई।  जबकि दो अन्य घायलों पर उपचार जारी है। पथ्रोट पुलिस ने दुर्घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल भेंट दी। धारा 304 (अ) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। 

 

Created On :   22 Feb 2022 1:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story