- Home
- /
- नागपुर आ रहा दूध से भरा वाहन पलटा
नागपुर आ रहा दूध से भरा वाहन पलटा

By - Bhaskar Hindi |21 Nov 2021 1:57 PM IST
रास्ते पर बही दूध की धारा नागपुर आ रहा दूध से भरा वाहन पलटा
डिजिटल डेस्क, नागपुर। तेज रफ्तार से जा रहा दूध से भरा चारपहिया वाहन विहीरगांव के पास पलट गया। सड़क पर दूध फैलने से कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस वाहन पहुंचा। क्रेन की मदद से वाहन को सड़क से हटाया। जानकारी के अनुसार दूध से भरा वाहन (एम.एच.-40-ए.आर.-7397) शनिवार को सुबह विहीरगांव उमरेड रोड पर चौक में अचानक पलट गया। वाहन के सामने का कांच फूट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दूध से लदा वाहन नागपुर आ रहा था।
Created On :   21 Nov 2021 7:19 PM IST
Next Story