एक गांव ऐसा : हर किसी काे मिलती है जन्मदिन की शुभकामनाएं

A village like this: everyone gets happy birthday
एक गांव ऐसा : हर किसी काे मिलती है जन्मदिन की शुभकामनाएं
एक गांव ऐसा : हर किसी काे मिलती है जन्मदिन की शुभकामनाएं

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कामठी तहसील की 47 ग्राम पंचायतों में से एक कापसी (बु) इन दिनों लोगों को आकर्षित कर रहा है। गांव में एक डिस्प्ले बोर्ड लगा है, जिस पर जन्मतिथि के अनुसार गांव वालों को शुभकामना संदेश दी जा रही है। 

तब से नई कोशिश
ग्राम पंचायत का 2017 में चुनाव हुआ था। 9 सदस्यों वाली ग्राम पंचायत के सरपंच काे सीधे जनता द्वारा चुना गया। श्यामराव आढोले विजयी रहे। आढोले ने कई विकास कार्य कर लोगों का दिल जीता। उनकी ही पहल पर गांव में जन्मदिन  मनाने की नई कोशिश शुरू हुई। 

ब्योरा ऐसे किया एकत्र
गांव के हर घर में नेम प्लेट लगाई जा रही है। नेम प्लेट पर घर मालिक का नाम, घर क्रमांक, वार्ड क्रमांक आदि लिखा होगा। इसके लिए आशा वर्करों ने सर्वे के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति की जन्म तारीख का ब्योरा इकट्ठा किया। अब तक 650 घरों में नेम प्लेट लगाए जा चुकी है।   

जनसंख्या अब 5 हजार 
5 हजार जनसंख्या वाली इस ग्राम पंचायत में लगभग दो हजार लोगों की जन्मदिन की तारीख इकट्‌ठा की गई है। कापसी (बु) ग्राम पंचायत की 2011 की जनगणना के अनुसार 2919 जनसंख्या है, लेकिन अब यह जनसंख्या 10 साल के बाद 5 हजार के करीब पहंुच गई है। 

गांव पर डॉक्यूमेंट्री बनाने की कोशिश
5 हजार से कम जनसंख्या वाली ग्राम पंचायत को ज्यादा शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता। इसलिए निधि के अभाव में गांव का विकास करना संभव नहीं है। जिस ग्राम पंचायत की जनसंख्या 5 हजार से अधिक है, उन ग्राम पंचायतों को नागरी सुविधा योजना के तहत 50 लाख से अधिक की निधि विकास के लिए दी जाती है। अगली जनगणना के बाद कापसी (बु) ग्राम पंचायत को नागरी सुविधा योजना के तहत विकास के लिए मिलने वाली निधि से गांव को और भी संुदर बनाया जाएगा। इस योजना के लागू होने के बाद इस गांव पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाने की इच्छा भी उन्होंने व्यक्ति की।
-श्यामराव आढोले, सरपंच, कापसी (बु)  

Created On :   16 Jun 2021 11:48 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story