पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, यह थी वजह....

A woman attacked her husband with ax and killed him
पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, यह थी वजह....
पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, यह थी वजह....

डिजिटल  डेस्क, आसिफाबाद । वेमुलवाड़ा, मेडिपल्ली मंडल के काचारम में एक महिला ने अपने पति पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि काचारम की भूमल्ला लक्ष्मी ऊर्फ मल्लय्या ने देशाईपेट के भूमल्ला नडपि मल्लय्या पर कुल्हाड़ी से हमला किया। इस घटना मंल गंभीर रूप से घायल होने पर उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई।

बेटी की हत्या का था आरोपी

प्राप्त जानकारी के अनुसार काचारम देशाईपेट के मलय्या दंपति की दो संतानों में से एक पुत्री की मौत हो चुकी है जबकि एक पुत्र महिला के साथ रहता है।मल्लय्या  दंपति ने मेडिपल्ली मंडल के मोत्कुरावपेट के एक युवक से अपनी बेटी की शादी करा दी थी। बेटी की शादी के बाद 3 दुलाई  2016 में  आषाढ़ महीने में  भूमल्ला अपनी बेटी को ससुराल लेने गया था। देशाईपेट से अपनी पुत्री को लेकर वह आ रहा था। इस बीच रास्ते में उसने अपनी बेटी के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। बेटी के विरोध करने पर उसने साड़ी से उसका गला घोंट डाला।  घटना में उसकी बेटी की मौत हो गई।  मामले में उसे जेल की सजा हुई।

जमानत पर छूटते ही पत्नी को करने लगा था परेशान 

बताया जाता है कि मल्लय्या हाल ही में जमानत पर रिहा हुआ था। जमानत से रिहा होने के बाद वह देशाईपेट अपने घर आकर रहने लगा। यहां उसके और पत्नी के बीच झगड़ा होने लगा। पति से परेशान होकर लक्ष्मी अपने बेटे के साथ मायके काचारम आ गई। मजदूरी करते हुए वह बेटे का पालनपोषण करने लगी।  दो दिन पहले मल्लय्या शराब के नशे में लक्ष्मी के मायके पहुंचा और उससे झगड़ा करने लगा। उसने पत्नी को जान से मारने का प्रयास किया। इस बीच पत्नी ने कुल्हाड़ी से उस पर हमला किया। इस घटना में मल्लय्या की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

Created On :   1 March 2019 5:16 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story