फेसबुक फ्रेंड के झांसे में आई युवती, अस्मत लूटकर शादी से किया इंकार

A woman who came under the guise of Facebook friend, denies marriage by robbing her
फेसबुक फ्रेंड के झांसे में आई युवती, अस्मत लूटकर शादी से किया इंकार
फेसबुक फ्रेंड के झांसे में आई युवती, अस्मत लूटकर शादी से किया इंकार

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  शादी का झांसा देकर फेसबुक मित्र ने युवती का यौन शोषण किया, जिससे वह गर्भवती हो गई।   मानकापुर थाने में आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।

शादी का दिया झांसा
वर्धा जिले के पुलगांव, वर्तमान में गोधनी निवासी सौरभ धर्मेंद्र अंबादे (26) और 23 वर्षीय युवती के बीच फेसबुक पर पहचान हुई थी। पहले मित्रता और बाद में प्रेम संबंध स्थापित हो गए। इस बीच सौरभ ने शादी का झांसा देकर पीड़िता का 23 जुलाई 2020 से 2 फरवरी 2021 के बीच उसका यौन शोषण किया। जिससे पीड़िता को गर्भ ठहर गया।

शादी का दबाव बनाया तो गर्भपात करा दिया
पीड़िता ने जब शादी करने के लिए सौरभ पर दबाव बनाया तो उसने पीड़िता का गर्भपात करा दिया। पश्चात शादी करने से मना कर दिया। मामला थाने पहुंचा। गुरुवार को सौरभ के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया। 
 

Created On :   3 April 2021 4:58 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story