नदी किनारे कपड़े धोने गई मां-बेटी सहित एक महिला डूबी, तलाश जारी

नदी किनारे कपड़े धोने गई मां-बेटी सहित एक महिला डूबी, तलाश जारी
नदी किनारे कपड़े धोने गई मां-बेटी सहित एक महिला डूबी, तलाश जारी
नदी किनारे कपड़े धोने गई मां-बेटी सहित एक महिला डूबी, तलाश जारी

डिजिटल डेस्क, पुणे। नदी पर कपड़े धोने गईं मां- बेटी और एक महिला पानी में बह गईं। घटना सोमवार दोपहर करीब तीन थेऊर के पास हुई। तीनों के बारे में कुछ पता नहीं चल सका। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चंद्रकला राजू भूल, उम्र 30 साल, भजन भरतसिंह भूल, उम्र 22 साल और सोनिया राजू भूल, उम्र 4 साल तीनों पानी में बह गए। लोणी कालभोर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। भूल परिवार मूल रूप से नेपाल का निवासी है। काम के लिए परिवार थेऊर में रह है। दोपहर चंद्रकला अपनी बेटी सोनिया को लेकर नदी पर कपड़े धोने गई हुई थीं। उसके साथ दूसरी महिला भजन भी थीं। कुछ देर बाद चंद्रकला, भजन और सोनिया को पानी में बहते हुए लोगों ने देखा। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पहुंच गई। स्थानिय नागरिक और रेस्क्यू टीम ने तीनों को ढूंढना शुरू कर दिया गया था। बारिश के कारण तीनों को ढूंढने में अड़चन आ रही थी।

नौ साल की बच्ची के अपहरण की कोशिश नाकाम
उधर दूसरे एक मामले में अज्ञात व्यक्ति द्वारा नौ साल की बालिका का अपहरण करने के प्रयास की खबर सामने आई। जो सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसके आधार पर पुलिस आरोपी को ढूंढ रही है। पुलिस के अनुसार विश्रांतवाड़ी थाने में रूबी शैलेंद्र सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है। रूबी परिवार के साथ विद्यानगर में रहती हैं। 1 अगस्त की शाम करीब सवा पांच बजे उसकी नौ साल की बेटी सहेलियों के साथ सोसाईटी में खेल रही थीं। उस समय एक व्यक्ति बाइक पर आया और उसने लड़की को अपने पास बुलाया। उसे स्कूल का नाम पूछा और उसका हाथ पकड़कर बाइक पर जबरदस्ती बैठाने की कोशिश करने लगा। लड़की जैसे तैसे अपना हाथ छुड़ाकर वहां से भाग गईं। उसने घर जाते ही यह बात अपनी मां को बताई। मां ने तत्काल इस बारे में पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी का फुटेज मिला, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी को ढूंढ रही है।  
 

Created On :   3 Sept 2018 9:31 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story