- Home
- /
- परिवारवालों से विवाद कर घर से निकले...
परिवारवालों से विवाद कर घर से निकले युवक का मिला शव, कुएं में तैरती मिली लाश

डिजिटल डेस्क, नागपुर। वाड़ी थाना अंतर्गत रविवार को म्हाडा कॉलोनी में एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान श्याम देशमुख आठवां मेल निवासी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि कल शाम करीब 7:00 बजे श्याम घर में विवाद कर निकल गया था। उसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसके कुछ दोस्तों को फोन कर उसके बारे में पूछताछ की लेकिन कुछ पता नहीं चला तब परिजनों ने वाड़ी थाने में उसके घर से चले जाने की शिकायत दर्ज की। रविवार की सुबह उसका शव मिलने से परिसर में सनसनी फैल गई है।
वाड़ी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कुएं से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार वाड़ी क्षेत्र आठवां मेल में रहनेवाले श्याम देशमुख नामक युवक का रविवार की सुबह करीब 10:00 बजे दावलामेटी के म्हाडा कॉलोनी परिसर के कुएं में शव मिला। इस बारे में सूचना मिलने पर वाड़ी के थानेदार नरेश पवार सहयोगियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकाला। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है। कहा जा रहा है कि श्याम गुस्सैल स्वभाव का था उसने कुएं में कूदकर जान दे दी।
कल रात को वह परिजनों से विवाद कर के घर से निकला था और रात भर वापस नहीं आया आज सुबह उसका शव मिला। वह अपने माता पिता और भाई के साथ आठवां मेल में रहता था। बताया जाता है कि वह पढ़ाई भी कर रहा था वह रेगुलर कॉलेज नहीं जाता था लेकिन प्राइवेट कॉलेज में रहकर पढ़ाई कर रहा था। श्याम ने किस बात को लेकर विवाद किया और क्यों गुस्से में घर से चला गया इस बारे में वाड़ी पुलिस उसके परिजनों से पूछताछ कर रही है। सुबह शव मिलने के बाद पोस्टमार्टम के लिए उसे मेडिकल अस्पताल भेज दिया गया। घटना से परिसर में शोक का वातावरण निर्माण हो गया है।

Created On :   14 Oct 2018 2:17 PM IST