बगैर पुनर्वास के बांध प्रभावितों को बेघर कर रही सरकार : AAP

Aam admi party protest in favor of Dam-affected people in bhopal
बगैर पुनर्वास के बांध प्रभावितों को बेघर कर रही सरकार : AAP
बगैर पुनर्वास के बांध प्रभावितों को बेघर कर रही सरकार : AAP

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सरदार सरोवर बांध के प्रभावितों को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को बोर्ड आफिस चौराहे पर प्रदर्शन किया। आप का आरोप है कि प्रदेश सरकार प्रभावितों को बगैर पुनर्वास के अपने घरों से बेघर कर रही है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल के नेतृत्व में मंगलवार को आप कार्यकर्ताओं ने बोर्ड आफिस चौराहे पर अनोखा प्रदर्शन किया। यहां चौराहे पर बापू के तीन बंदर के रूप में कार्यकर्ताओं को बिठाया गया था।

इस बीच प्रदेश संयोजक अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिवराज सरकार सरदार सरोवर बांध के एक लाख प्रभावितों को बिना पुनर्वास के बेघर कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार जिस तरह से प्रभावितों के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है, उससे स्पष्ट है क वह प्रभावितों की जल हत्या की तैयारी कर चुकी है। उन्होंने इस मुद्दे पर पूरे प्रदेश में आंदोलन चलाने तथा सरकार के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाने का कार्यकर्ताओं को आव्हान किया। इस अनोखे प्रदर्शन में बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Created On :   12 July 2017 12:51 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story