ACB की कार्रवाई : 14 लाख की रिश्वत लेते स्टेनोग्राफर गिरफ्तार

ACBs action: Stenographer arrested for taking 14 lakh bribe
ACB की कार्रवाई : 14 लाख की रिश्वत लेते स्टेनोग्राफर गिरफ्तार
ACB की कार्रवाई : 14 लाख की रिश्वत लेते स्टेनोग्राफर गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ठाणे के एक सरकारी राजस्व कार्यालय में स्टेनोग्राफर के तौर पर कार्यरत कर्मचारी को 14 लाख रुपए की कथित तौर पर घूस लेते गिरफ्तार किया गया है। भ्रष्टाचार निरोधी इकाई (ACB) के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुनील कांबले (50) को मंगलवार शाम में भिवंडी शहर में उसके कार्यालय में घूस लेते हुये गिरफ्तार किया गया। आसनोली गांव के एक व्यक्ति ने अपनी खेती की जमीन से संबंधित एक प्रविष्टि रद्द करने की मांग को लेकर भिवंडी में उप संभागीय अधिकारी (एसडीओ) के कार्यालय से संपर्क किया था।

कार्यालय में स्टेनोग्राफर के रूप में कार्यरत कांबले ने ग्रामीण को भूमि का आदेश उसके पक्ष में दिलाने का वादा किया। उन्होंने इसके लिए कथित तौर पर 15 लाख रूपये की रिश्वत मांगी, लेकिन आखिरकार 14 लाख रुपए में सौदा तय हुआ। इसके बाद ग्रामीण ने मामले की शिकायत ACB से कर दी। जिसके बाद ACB अधिकारियों ने जाल बिछाया और स्टेनोग्राफर को 14 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुये दबोच लिया गया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Created On :   21 Nov 2018 9:28 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story