विदर्भ में चार जगहों पर एक्सीडेंट, 3 की नौत, 3 गंभीर  

Accident at four places in Vidarbha, 3 of nine, 3 serious
विदर्भ में चार जगहों पर एक्सीडेंट, 3 की नौत, 3 गंभीर  
विदर्भ में चार जगहों पर एक्सीडेंट, 3 की नौत, 3 गंभीर  

डिजिटल डेस्क, गोंदिया, गड़चिरोली, यवतमाल। । शनिवार को चार स्थानों पर हुईं विभिन्न दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मृत्यु हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।  गड़चिरोली जिले की कुरखेड़ा तहसील अंतर्गत मालेवाड़ा मार्ग पर शनिवार सुबह 7.30 बजे के दौरान मालेवाड़ा मार्ग पर स्थित काटेंगेटोला के समीप बोलेरो (क्र.सीजी 08 एएम 8394) ने दोपहिया को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोपहिया सवार धानोरा तहसील अंतर्गत ग्राम खुटगांव निवासी हरिदास पदा (35) की घटनास्थल पर ही जान चली गई जबकि दिल्ली निवासी पुष्पलता भारद्वाज (30) गंभीर रूप से घायल हो गई। इसी प्रकार सिरोंचा-आलापल्ली मार्ग पर शनिवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से दोपहिया पर सवार ग्लासफोर्डपेठ निवासी देवेंद्र कोसरे (35) गंभीर रूप से घायल हो गया।

गोंदिया जिले की देवरी तहसील अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 6 पर स्थित सुखसागर होटल के सामने नागपुर से रायपुर की ओर जा रही कार (क्र. एम.पी. 43 /सी.ए. 3047) सड़क का डिवाइडर पार कर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक (क्र.एम.एच.43/वाय. 0024) से टकरा गई। हादसे में कार में सवार मध्यप्रदेश के उज्जैन निवासी मोहम्मद सिद्दिकी मोहम्मद मसूद अहमद (34) की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। जबकि वहीं का निवासी मोहम्मद हारुन मोहम्मद शब्बीर (32)गंभीर रूप से घायल हो गया। शुक्रवार सुबह 6 बजे के दौरान यह हादसा हुआ। यवतमाल जिले की पांढरकवड़ा तहसील से करीब 3 कि.मी. दूरी पर स्थित मारेगांव वन के पास दोपहिया (क्र.एम.एच. 29 एबी8180)  दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जिससे दोपहिया सवार जीवन ज्ञानेश्वर गुंजेवार (20, गोंडबुरांडा, मारेगांव) की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।  

Created On :   17 Oct 2020 7:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story