- Home
- /
- धामणगांव गढ़ी के पास हादसा, घायल...
धामणगांव गढ़ी के पास हादसा, घायल युवक ने तोड़ा दम
डिजिटल डेस्क,अमरावती। जिले के परतवाड़ा थाना अंतर्गत छोटा बाजार परिसर निवासी शुभम शर्मा नामक युवक सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल हो गया था। शुभम को इलाज के लिए डॉ. सावदेकर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां शुभम ने दम तोड़ दिया। छह दिन पहले परतवाड़ा के छोटा बाजार निवासी शुभम शर्मा दोपहिया पर अपने दो मित्रों के साथ ट्रिपल सीट धामणगांव गढ़ी के वॉटर पार्क जा रहा था। धामणगांव गढ़ी गांव के पास सड़क दुर्घटना में वह गंभीर जख्मी हुआ था। शुभम की अन्य दो मित्रों को भी हादसे में मामूली चोटे आई थीं। किंतु शुभम की हालत चिंताजनक रहने से उसे अमरावती के निजी अस्पताल में रेफर किया गया था। यहां इलाज के दौरान सोमवार को सुबह उसने दम तोड़ दिया। शुभम की मृत्यु से परतवाड़ा के छोटा बाजार परिसर मेंं शोक की लहर देखी जा रही है।
Created On :   17 May 2022 7:56 AM GMT