- Home
- /
- नागपुर-सावनेर मार्ग पर हादसा : एक...
नागपुर-सावनेर मार्ग पर हादसा : एक की मौत

By - Bhaskar Hindi |3 Jan 2022 6:04 AM IST
दुर्घटना नागपुर-सावनेर मार्ग पर हादसा : एक की मौत
डिजिटल डेस्क, सावनेर (नागपुर)। नागपुर-सावनेर मार्ग पर पिपला व दहेगांव के बीच उड़ानपुलिया पर अज्ञात वाहन ने दोपहिया को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोपहिया पुलिया से नीचे जा गिरी, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक का नाम रोहित काले (24) बताया जा रहा है। घायलों का इलाज मेयाे और मानकापुर स्थित एक निजी अस्पताल में किया जा रहा है। घटना रात करीब साढ़े नौ बजे की बताई जा रही है। अागे की जांच खापरखेड़ा पुलिस कर रही है।
Created On :   3 Jan 2022 11:34 AM IST
Next Story