- Home
- /
- फर्जी एंट्री कर खाताधारक को लगाई...
फर्जी एंट्री कर खाताधारक को लगाई चपत, मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क, नागपुर। क्लर्क और एजेंट का फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। दोनों ने मिलीभगत कर संस्था के रिकॉर्ड में फर्जी एंट्री कर खाताधारक की रकम खुद ही डकार ली। हुड़केश्वर थाने में क्लर्क और एजेंट के खिलाफ शुक्रवार को प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपी एजेंट नरसिंह चौहान (70) और क्लर्क शीतल रतनसिंह चौहान (22) है। दोनों बेसा रोड मानेवाड़ा में जनप्रिया महिला अर्बन क्रेडिट को-ऑपरेटिव संस्था में कार्यरत है। नरसिंह का काम खाताधारकों से रकम जमा कर संस्था में जमा करने का है।
खाताधारक को संदेह होने पर हुआ खुलासा
इस बारे में संदेह होने पर जब अरविंद ने संस्था में जाकर इसकी पड़ताल की, तब दोनों का यह घोटाला उजागर हुआ। मामला थाने पहुंचा। जांच-पड़ताल में घोटाले की पुष्टि हाेने पर नरसिंह और शीतल के खिलाफ शुक्रवार को प्रकरण दर्ज कर लिया गया। जांच जारी है।
5000 हजार की जगह 500 रु. की एंट्री
9 दिसंबर 2019 से खाताधरक अरविंद पेठे (66) प्रतिमाह 5 हजार रुपए संस्था में जमा करता है। यह रकम वह नरसिंह को देता था, लेकिन नरसिंह, शीतल की मदद से संस्था के रिकॉर्ड में अरविंद द्वारा मात्र 500 रुपए ही जमा करने की एंट्री करता था, जबकि पासबुक में पांच हजार की एंट्री करता था। इस तरह से दोनों ने संस्था और खाताधारक अरविंद को अभी तक 64 हजार 400 रुपए का चूना लगाया है।
Created On :   11 Dec 2021 3:53 PM IST