- Home
- /
- लोकतंत्र में स्थायित्व की अपेक्षा...
लोकतंत्र में स्थायित्व की अपेक्षा उत्तरदायित्व महत्वपूर्ण- फडणवीस

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि लोकतंत्र में स्थायित्व की अपेक्षा उत्तरदायित्व अधिक महत्वपूर्ण है। अगर जनता के प्रति उत्तरदायित्व होगा तो स्थायित्त्व अपने आप प्राप्त होती है। इसी उद्देश्य को सामने रखकर भारतरत्न महामानव डॉ. बाबासाहब आंबेडकर ने भारत में संसदीय लोकतंत्र की स्थापना की। मंगलवार को प्रदेश भाजपा की ओर से आंबेडकर जयंती पर सोशल मीडिया के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित हुआ।
फडणवीस ने कहा कि आज पूरा विश्व कोरोना वायरस से मुकाबला कर रहा है। इस लड़ाई में आंबेडकर के विचार महत्वपूर्ण हैं। इस लड़ाई में अधिकार के बजाय कर्तव्यों का स्मरण अधिक महत्व का है। केवल अधिकार को देखेंगे तो समाज कभी भी प्रगति नहीं कर सकता। डा आंबेडकर हमेशा कहते थे कि मैं जन्म से भारतीय हूं और मृत्यु तक भारतीय रहूंगा।
फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना से बचाव के लिए सप्तपदी सूत्र के पालन का आह्वान किया है। इसमें हमें आने वाले समय में बड़ा योगदान देने की जरूरत है। फडणवीस ने कहा कि आंबेडकर सही मायनों में महामानव थे। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांतपाटील, पूर्व मंत्री सुधीर मुनगंटीवार, पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे, पूर्व मंत्रीपंकजा मुंडे, पूर्व मंत्री गिरीश महाजन, पूर्व मंत्रीविनोद तावडे और पार्टी के कई नेता इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाइन मौजूद थे।
Created On :   14 April 2020 6:23 PM IST