पत्नी और उसके प्रेमी की हत्या करने निकला आरोपी गिरफ्तार

Accused arrested for killing wife and lover arrested
पत्नी और उसके प्रेमी की हत्या करने निकला आरोपी गिरफ्तार
पत्नी और उसके प्रेमी की हत्या करने निकला आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पत्नी और उसके प्रेमी की हत्या करने के लिए उनकी तलाश में निकले एक आरोपी को पुलिस ने घटना को अंजाम देने से पहले ही दबोच लिया है। आरोपी का नाम नितेश नरेश बाराहाते है। नितेश हत्या के मामले में जेल में बंद था। काेरोना संक्रमण के समय उसे 45 दिन के लिए जेल से छुट्टी मिली थी। जेल से बाहर आने पर उसे पता चला कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी (कथित तौर) के साथ चली गई है, तब उसने पत्नी और उसके प्रेमी की तलाश शुरू कर दी। जेल में वापस नहीं जाने पर उसे फरार कैदी घोषित कर दिया गया। उसने पुलिस को बताया कि वह पत्नी और उसके प्रेमी के मिलने पर उनकी हत्या करने वाला था।

गुप्त सूचना पर पकड़ा गया : पुलिस के अनुसार यूनिट-3 के अधिकारी, कर्मचारी अवैध धंधा करने वाले आरोपियों की खोजबीन में थे।  26 दिसंबर को यूनिट-3 को भूतेश्वर नगर चौक में शाम करीब 7 बजे गुप्त सूचना मिली कि नितेश नरेश  बाराहाते (36) जुनी मंगलवारी गंगाबाई घाट मांगपुरा  लकड़गंज क्षेत्र निवासी दोपहिया पर घूम रहा है। आरोपी वर्ष 2016 में लकड़गंज क्षेत्र में हुई हत्याकांड में शामिल था। वह इस प्रकरण में जेल में बंद था। कोरोना संक्रमण के समय उसे जेल से 45 दिन के अवकाश पर छोड़ा गया था, लेकिन वह जेल में वापस नहीं गया। दस्ते ने 26 दिसंबर को उसे सफेद रंग की एक्टिवा क्रमांक  एमएच- 49- डब्ल्यू - 5438 पर जाते समय गंगाबाई घाट चौक में दबोच लिया। पुलिस ने उसके एक्टिवा की तलाशी ली। इस दौरान बड़ा चाकू मिला। पुलिस ने एक्टिवा व चाकू सहित 40,700 रुपए का माल जब्त किया।  

Created On :   28 Dec 2020 3:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story