गौमांस की बिक्री करते आरोपी रंगेहाथ धराया

Accused caught red handed while selling beef
गौमांस की बिक्री करते आरोपी रंगेहाथ धराया
अमरावती गौमांस की बिक्री करते आरोपी रंगेहाथ धराया

डिजिटल डेस्क, शेंदुरजना घाट(अमरावती)।  गौ हत्या प्रतिबंधित रहने के पश्चात आज भी नियमों का उल्लंघन जारी है। ऐसे ही मलकापुर में गौमांस की बिक्री की जा रही थी। शेंदुरजना घाट पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 67 किलो गौमांस बरामद किया गया है। जानकारी के मुताबिक मलकापुर के कुरेशीपुरा निवासी मोबिन रहमान गुलाम रसूल आरोपी बताया गया है। पुलिस को गोपनीय जानकारी मिलते ही शुक्रवार की सुबह मोबिन रहमान के घर पर छापामार कार्रवाई की गई। तलाशी लेने पर घर से बड़े पैमाने पर 67 किलो गौमांस बरामद किया गया। जिसकी कीमत 13 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ शेंदुरजना घाट पुलिस थाने में मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई थानेदार सतीश इंगले के मार्गदर्शन में देवीदास उईके, कुंदन मुधोलकर, रत्नदीप वानखडे, लक्ष्मण साने, नीलेश वासनकर, स्वप्निल बायस्कर द्वारा की गई है।  
 

Created On :   2 July 2022 2:44 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story