- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- वुमन भास्कर क्लब की हैलोवीन पार्टी...
Nagpur News: वुमन भास्कर क्लब की हैलोवीन पार्टी में हॉरर कैरेक्टर्स का देसी अंदाज, डरावने कॉस्ट्यूम्स में दिखाई क्रिएटिविटी

- हैलोवीन पार्टी भले ही वेस्टर्न कल्चर का हिस्सा
- युवा इसे खूब पसंद करता है
Nagpur News. हैलोवीन पार्टी भले ही वेस्टर्न कल्चर का हिस्सा हो, लेकिन आज का युवा इसे खूब पसंद करता है। इसी को एक अलग रंग देते हुए वुमन भास्कर क्लब की महिलाओं ने हैलोवीन को देसी ट्विस्ट के साथ सेलिब्रेट किया। यह अनोखा आयोजन दैनिक भास्कर कार्यालय के रसरंग हॉल में हुआ, जहां महिलाएं विभिन्न तरह के क्रिएटिव, लेकिन डरावने कॉस्ट्यूम में आई थीं। इस आयोजन के एसोसिएट पार्टनर सियोरा ज्वेलरी रहीं। विभिन्न कैटेगरी में प्रतियोगिता के साथ सभी के पैर डीजे की धुन पर खूब थिरके।
हैलोवीन कल्चर आज का भारतीय युवा अपने अंदाज में जीना जानता है। इसी ट्रेंड को आगे बढ़ाते हुए वुमन भास्कर क्लब की महिलाओं ने पहली बार हैलोवीन को एक अलग रंग देते हुए देसी ट्विस्ट के साथ सेलिब्रेट किया। महिलाओं ने डरावने और क्रिएटिव कॉस्ट्यूम कैरी किए। किसी ने चुड़ैल का अंदाज अपनाया, तो किसी ने हॉरर कैरेक्टर्स को दोबारा जिंदा किया। आयोजन में सियोरा ज्वेलरी ने कार्यक्रम की शान बढ़ाई।
डीजे ने बनाया माहौल
कार्यक्रम की खास बात रहीं कई कैटेगरी में आयोजित प्रतियोगिताएं, जिसमें प्रतिभागियों ने कॉन्फिडेंस और कैरेक्टर में ढलकर शानदार प्रस्तुति दी। जूरी ने क्रिएटिविटी, कॉन्सेप्ट और प्रेजेंटेशन के आधार पर विजेताओं का चयन किया। प्रतियोगिता के बाद माहौल और भी रंगीन हो गया, जब डीजे की बीट्स पर सभी प्रतिभागियों ने जमकर डांस किया। हंसी, खुशी और डरावने अंदाज के साथ यह सेलिब्रेशन एक यादगार रहा।
खास अनुभव का अहसास
रानी जैन, फाउंडर, सियोरा ज्वेलरी के मुताबिक वुमन भास्कर क्लब के साथ जुड़ना हमारे लिए खास अनुभव रहा। हैलोवीन जैसे वेस्टर्न कॉन्सेप्ट को देसी अंदाज में प्रस्तुत करना बेहद क्रिएटिव आइडिया था। महिलाओं की एनर्जी, कॉस्ट्यूम और कॉन्फिडेंस ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। हम आगे भी ऐसे आयोजनों का हिस्सा बनने को उत्साहित हैं।
Created On :   16 Nov 2025 8:10 PM IST













