अब बजेंगी शहनाइयां...: 2 महीने में 1000 करोड़ का होगा व्यापार, नवंबर-दिसंबर के मुहूर्त में लगभग 5 हजार शादियां

2 महीने में 1000 करोड़ का होगा व्यापार, नवंबर-दिसंबर के मुहूर्त में लगभग 5 हजार शादियां
  • देश भर में होगा 6.5 लाख करोड़ का व्यापार
  • 1300 किलो सोना बिकने का अनुमान

Nagpur News. 4 महीने के विराम के बाद बैंड-बाजा-बारात का सिलसिला शुरू हो गया है। रविवार 16 नवंबर से दो माह के लिए फिर से शहनाइयां बजेंगी। व्यापारियों को शादियों के सीजन में बड़े व्यापार की उम्मीद है। इस साल शादियों के 14 मुहूर्त हैं। इनमें से 11 मुहूर्त नवंबर माह में और 3 दिसंबर माह में आ रहे हैं। नागपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष कैलाश जोगानी के मुताबिक, नागपुर में नवंबर-दिसंबर के मुहूर्त में 4 से 5 हजार शादियां होने की संभावना है। इन शादियों के लिए 800 से 1000 करोड़ की खरीदी होगी। यह खर्च कपड़ा, गहना, कैटरिंग, ऑटोमोबाइल, सभागृह आदि पर होंगे।

कैट का अनुमान - देश भर में होगा 6.5 लाख करोड़ का व्यापार : कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के अनुसंधान शाखा कैट रिसर्च एंड ट्रेड डेवलपमेंट सोसाइटी की सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, शादियों के इस सीजन में देश भर में करीब 46 लाख शादियां होंगी, जिनसे लगभग 6.5 लाख करोड़ का व्यापार होने का अनुमान है। कैट के अनुसार इस वर्ष शादी खर्च में उल्लेखनीय वृद्धि देखी जा रही है। सरकार को लगभग 75,000 करोड़ का राजस्व प्राप्त होने का अनुमान है। करीब 1 करोड़ से अधिक अस्थायी और अंशकालिक रोजगार भी सृजित होंगे।

भरतीया ने कहा- व्यापार, रोजगार और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बन चुकी है शादी : कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतीया ने कहा कि भारतीय शादी अब केवल एक पारंपरिक उत्सव नहीं बल्कि व्यापार, रोजगार और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बन चुकी है। देश भर में 6.5 लाख करोड़ के अनुमानित शादी खर्च में से कपड़े 10%, आभूषण 15%, इलेक्ट्रॉनिक्स 5%, मिठाई 5%, किराना व सब्जियाँ 5%, गिफ्ट आइटम 4%, अन्य सामान पर 6% खर्च होंगे। वहीं इवेंट मैनेजमेंट 5%, कैटरिंग 10%, फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी 2%, यात्रा व आतिथ्य 3%, पुष्प सजावट 4%, म्यूजिकल ग्रुप्स 3%, लाइट एंड साउंड 3% तथा अन्य सेवाएं 3% योगदान देंगी।

जोगानी ने कहा- दिखावे पर बढ़ रहा खर्च: नागपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष कैलाश जोगानी ने बताया कि आजकल लोग शादियों में दिखावे के लिए कर्ज लेकर भी बड़े पैमाने पर खर्च करते हैं।

1300 किलो सोना बिकने का अनुमान : ऑल इंडिया जेम्स एंड ज्वेलरी काउंसिल के अध्यक्ष राजेश रोकडे ने बताया कि शादी-ब्याह में ज्वेलरी का काफी महत्व होता है। इस साल दो माह में नागपुर में शादियों में 1300 किलो तक सोना बिकने का अनुमान है।

नवंबर के शुभ मुहूर्त : जानकारों के मुताबिक नवंबर में शादी-ब्याह की 12 तिथियां बेहद शुभ है। इनमें 16, 18, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 29, 30 (कुल 12 दिन; स्रोतों में थोड़ा भिन्नता) नवंबर की तिथि शामिल है।

दिसंबर के शुभ मुहूर्त : दिसंबर में लग्न की कुल 3 तिथियां बहुत ही शुभ हैं। 1, 4, 5 (कुल 3 दिन; कुछ स्रोतों में 6 भी शामिल) विवाह की तिथियां सर्वश्रेष्ठ हैं।

मुहूर्त कम, पड़ेगा धंधे पर असर, बैंड-बाजा संचालक परेशान

नवंबर-दिसंबर में सीमित मुुहूर्त होने के कारण एक ही दिन में कई शादियां हैं। शहर में लगभग 60 बैंड-बाजा हैं और शादियां 4 से 5 हजार हैं। उसमें भी एक ही दिन में कई शादियां होने जा रही हैं। ऐेसे में बैंड-बाजा संचालकों के धंधे पर असर पड़ेगा। हालांकि डीजे के कारण बैंड-बाजा के धंधे पर असर पड़ा है।



Created On :   16 Nov 2025 5:51 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story