- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- नवी मुंबई - नागपुर उड़ान 25 दिसंबर...
Nagpur News: नवी मुंबई - नागपुर उड़ान 25 दिसंबर से शुरू होगी, 8 अक्टूबर को हुआ उद्घाटन

- 8 अक्टूबर को हुआ उद्घाटन
- नवी मुंबई - नागपुर उड़ान 25 दिसंबर से शुरू होगी
Nagpur News. इंडिगो एयरलाइन्स आगामी 25 दिसंबर से नवनिर्मित और आधुनिक नवी मुंबई हवाई अड्डे (एनएमआई) से उड़ानें शुरू करेगी। यहां से आरंभिक दौर में 10 शहरों के लिए उड़ानें शुरू की जा रही हैं, जिनमें नागपुर का भी समावेश है। इंडिगो एयरलाइन्स की वेबसाइट पर टिकटों की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। नागपुर-नवी मुंबई के बीच एक तरफ का किराया फिलहाल 7 से 8 हजार के बीच है। वहीं, मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट के लिए नागपुर से फ्लाइट का इसी अवधि का किराया लगभग 5600 रुपये है।
ऐसा रहेगा शेड्यूल : यह फ्लाइट प्रतिदिन दोपहर 1.45 बजे नवी मुंबई एयरपोर्ट से टेकऑफ करेगी और दोपहर 3.20 बजे नागपुर पहुंचेगी। वापसी की फ्लाइट नागपुर से दोपहर 4 बजे उड़ान भरकर शाम 5:35 बजे नवी मुंबई एयरपोर्ट पहुंचेगी। नवी मुंबई से नागपुर की यात्रा का समय 1 घंटे 35 मिनट होगा।
8 अक्टूबर को हुआ उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 अक्टूबर को नवी मुंबई हवाई अड्डे का उद्घाटन किया था, लेकिन अब तक यहां से वाणिज्यिक परिचालन शुरू नहीं हुआ है। इंडिगो की और से बताया गया है कि आने वाले समय में वह धीरे-धीरे नवी मुंबई हवाई अड्डे से उड़ानों की संख्या में वृद्धि करेगी। इंडिगो के अलावा एयर इंडिया समूह भी नवी मुंबई हवाई अड्डे से परिचालन शुरू करने वाला है। लेकिन,एयर इंडिया ने अब तक टिकटों की बिक्री शुरू नहीं की है।
Created On :   16 Nov 2025 7:28 PM IST













