पुणे में पकड़े गए जीजा की हत्या के आरोपी   

Accused of murder of brother-in-law caught in Pune
पुणे में पकड़े गए जीजा की हत्या के आरोपी   
मामूली विवाद में ले ली थी जान पुणे में पकड़े गए जीजा की हत्या के आरोपी   

डिजिटल डेस्क, टाकरखेड़ा संभू (अमरावती)  | वलगांव पुलिस थाना अंतर्गत सिकची रिसोर्ट के पीछे झोपड़पट्टी में रहनेवाले कन्हैया पवार की विगत 20 फरवरी को शराब पार्टी करने के बाद खाना खाते समय उपजे विवाद के चलते दो सगे भाइयों ने अपने एक साथी के साथ मिलकर तीक्ष्ण हथियार से वार कर निर्मम हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार थे। इस मामले की जांच पड़ताल करते हुए वलगांव पुलिस ने दो दिन पूर्व एक आरोपी को गुजरात से पकड़ा था, जबकि दूसरे आरोपी को गुरुवार, 10 मार्च को पुणे से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों का नाम बिसन रघुनाथ शिंदे(23) और राजेश रघुनाथ शिंदे(21) होकर दोनों अमरावती शहर के दशहरा मैदान झोपडपट्टी निवासी हैं। यह दोनों मृतक कन्हैया के रिश्ते में साले है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सिकची रिसोर्ट के पीछे झोपड़पट्टी में रहनेवाले कन्हैया पवार के घर पर उक्त आरोपियों ने शराब पार्टी की थी। इस बीच जीजा के घर में खाना खाने बैठे थे, तभी किसी बात को लेकर उनमें विवाद हुआ। इसी विवाद के चलते आरोपियों ने तीक्ष्ण हथियार से वार कर कन्हैया की हत्या कर दी गई थी। इस मामले की जांच वलगांव के उपनिरीक्षक अय्युब शेख कर रहे हैं।
 

Created On :   11 March 2022 1:39 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story