दुष्कर्म मामले का आरोपी तीन साल बाद गिरफ्तार

Accused who misbehaving with minor girl was arrested by the Pune City Crime Branch Police after 3 years
दुष्कर्म मामले का आरोपी तीन साल बाद गिरफ्तार
दुष्कर्म मामले का आरोपी तीन साल बाद गिरफ्तार
हाईलाइट
  • नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुणे शहर अपराध शाखा की पुलिस ने तीन साल बाद किया गिरफ्तार
  • पुलिस ने बताया कि टिपु सामसुर गांझी को गिरफ्तार किया गया है

डिजिटल डेस्क, पुणे। नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर उसे वेश्या व्यवसाय करने के लिए मजबूर करने वाले आरोपी को पुणे शहर अपराध शाखा की पुलिस ने तीन साल बाद गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई बुधवार की शाम बुधवार पेठ इलाके में की गई। पुलिस ने बताया कि टिपु सामसुर गांझी (30) को गिरफ्तार किया गया है। उस पर भारती विद्यापीठ पुलिस थाने में अपहरण, दुष्कर्म, बालकों का लैंगिक अत्याचारों से संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

वर्ष 2016 को टिपु का साथी आकाश दिलेर मुल्ला पश्चिम बंगाल की निवासी एक नाबालिग लड़की को अपने प्यार के जाल में फांसकर भगाकर लेकर आया था। पुणे आने के बाद उसने टिपु को लड़की सौंपी। टिपु ने लड़की से मारपीट की और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद लड़की से जबरदस्ती वेश्या व्यवसाय करवाया। घटना को लेकर भारती विद्यापीठ पुलिस थाने में टिपु और आकाश पर मामला दर्ज किया गया। आकाश की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है।

टिपु पिछले तीन सालों से पुलिस को झांसा दे रहा था। बुधवार को अपराध शाखा के युनिट 4 की पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि टिपु बुधवार पेठ में आया हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने उक्त इलाके में जाल बिछाया और टिपु को गिरफ्तार किया।

Created On :   5 April 2019 4:28 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story