- Home
- /
- साइबर पुलिस थाना के एपीआई व दो...
साइबर पुलिस थाना के एपीआई व दो सिपाहियों पर कार्रवाई की गाज

By - Bhaskar Hindi |21 Jun 2021 8:35 AM IST
साइबर पुलिस थाना के एपीआई व दो सिपाहियों पर कार्रवाई की गाज
डिजिटल डेस्क, नागपुर। साइबर पुलिस थाना के एक एपीआई व दो सिपाहियों पर कार्रवाई की गाज गिर सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार साइबर पुलिस थाना के तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ वसूली की दो शिकायतें मिलने पर जांच के आदेश वरिष्ठ अधिकारियों ने दिए हैं। इस बारे में पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार संबंधित विभाग के अधिकारियों से पूछताछ कर सकते हैं।
अधिकारी कर रहे हैं जांच
इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों के पास शिकायत की गई। शिकायत मिलने पर इस मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। मामले की जांच साइबर पुलिस थाना के अधिकारी ही कर रहे हैं।
Created On :   21 Jun 2021 2:04 PM IST
Next Story