मिलावटी खाद्य सामग्री के परिवहन पर रोकथाम के लिए की कार्यवाही

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
 पन्ना मिलावटी खाद्य सामग्री के परिवहन पर रोकथाम के लिए की कार्यवाही

डिजिटल डेस्क पन्ना। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार मिलावटी खाद्य सामग्री के परिवहन व विक्रय पर रोकथाम तथा इसके प्रति आमजन को जागरूक करने का अभियान निरंतर जारी है। पन्ना शहर में बसों के माध्यम से दूध, घी, पनीर व अन्य खाद्य सामग्रियों के परिवहन व मिलावटी सामग्री की रोकथाम के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग और सिविल लाइन पुलिस चौकी की टीम द्वारा आज सुबह बसों की जांच की गई। इस दौरान बाहर से बस द्वारा शहर में खाद्य सामग्री का परिवहन नहीं करने की समझाईश दी गई। आगामी दिनों में भी यह कार्यवाही जारी रहेगी। निरीक्षण कार्यवाही के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार राय एवं नीतू खरे उपस्थित थीं।

Created On :   23 Jan 2023 6:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story