मरकज में शामिल की बात छुपाई तो होगी कार्रवाई  

Action will be taken if we hide the involvement of Mark
मरकज में शामिल की बात छुपाई तो होगी कार्रवाई  
मरकज में शामिल की बात छुपाई तो होगी कार्रवाई  

डिजिटल डेस्क,  नागपुर। दिल्ली में आयोजित मरकज में शामिल होकर शहर लौटे ऐसे लोग जो अब तक सामने नहीं आए हैं पर प्रशासन सख्त अपनाने की तैयारी में है। सोमवार को जिला प्रसाशन की ओर से विभागीय उपायुक्त ने आदेया जारी कर कहा कि मरकज से लौटे लोगों को जिलाप्रशासन को स्वयं सूचित करना जरूरी है। ऐसा नहीं करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाई की जा सकती है। सोमवार को जारी दिशानिर्देश के अनुसार दिल्ली के निजामुद्दीन में आयोजित मरकज में शामिल होकर शहर में लौटे हर व्यक्ति को इसकी सूचना प्रशासन को देना अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे लोग जिन्होंने अब तक यह सूचना प्रशासन  को नहीं दी है, उन्हें तत्काल स्वयं प्रशासन से संपर्क करने को कहा गया है। ऐसा नहीं करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने की चेतावनी दी गई है।

मरकज में शामिल हुए लोगों की कोरोना जांच आवश्यक है। इसके लिए शहर के सभी विभागों में लोगों को आइसोलेशन में भेजकर जांच जारी है। डॉ संजीव कुमार ने कहा कि प्रशासन केंद्र सरकार की ओर से भेजी गई सूची के अनुसार विभिन्न विभागों में मरकज से लौटे लोगों को खोजने, उन्हें कोरांटाइन करने और उपचार का काम जारी है। हालांकि ऐसे लोगों को स्वयं नियंत्रण कक्ष को सूचना देना आवश्यक है। जिन लोगों से अबतक सूचित नहीं किया है ऐसे लोगों की जानकारी सामने आने पर उनके खिलाफ मामला भारतीय दंड संविधान के कलम 188 के अंर्तगत मामला दर्ज किया जाएगा। मरकज से शहर लौटे लोगों के लिए आमदार निवास, वनामति और रविभवन में कोरांटाइन की व्यवस्था की गई है।

इन कोरोना नियंत्रण कक्षों को दे सकते हैं जानकारी-

 

     कार्यालय                       फोन नंबर

1    जिलाधिकारी, नागपुर           0712-2562668

2    नागपुर महानगर पालिका       0712-2567021

3    जिलाधिकारी, वर्धा             07152-243446

4    जिलाधिकारी, भंडारा           07184-251222

Created On :   6 April 2020 7:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story