नागपुर में एक्टिव मरीज अब 14 हजार के नीचे

Active patients in Nagpur now below 14 thousand
नागपुर में एक्टिव मरीज अब 14 हजार के नीचे
नागपुर में एक्टिव मरीज अब 14 हजार के नीचे

 डिजिटल डेस्क, नागपुर।  कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 14 हजार से भी नीचे दर्ज की गई। वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 13934 है। वहीं, नए मरीजों के मुकाबले दो गुना से अधिक मरीज स्वस्थ हुए। कुल 18016 नमूनों की जांच की गई। इनमें 1042 नए मरीज पाए गए है। वहीं, 2326 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। पिछले 24 घंटे में 24 लोगों की मौत हुई है। रिकवरी दर 95.18 फीसदी पर आ चुकी है।

18016 नमूनों की जांच
रविवार को जिले में 18016 नमूनों की जांच की गई है। इनमें से 13648 नमूनों की आरटीपीसीआर जांच हुई। इसमें शहर के 10528 और ग्रामीण के 3120 शामिल हैं। जिले में 4368 नमूनों की रैपिड एंटीजन टेस्ट की गई। इनमें शहर के 1637 और ग्रामीण के 2731 हैं। जांच के बाद 1042 नमूने पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें शहर के 300, ग्रामीण के 732 और जिले के बाहर के 10 का समावेश है। अब तक कुल 1893847 नमूनों की जांच आरटीपीसीआर पद्धति से और 797898 नमूनों की रैपिड एंटीजन टेस्ट की गई है। कुल मिलाकर अब तक 2691745 नमूनों की जांच की गई है। इनमें से अब तक 471059 पॉजिटिव पाए गए ।

यहां-यहां हुई जांच
रविवार को निजी लैब में 7448 नमूनों की जांच हुई। वहीं, एम्स में 2199, मेडिकल में 1185, मेयो में 2162, नीरी में 88, आरटीएम नागपुर विश्वविद्यालय में 566 नमूनों की जांच की गई। इसके अलावा एंटीजन पद्धति से 4368 नमूनों की जांच की गई। कुल 18016 नमूनों की जांच में 16974 नमूने निगेटिव और 1042 नमूने पॉजिटिव पाए गए है।

रिकवरी दर 95% पार
रविवार को 2326 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। इनमें शहर के 1177 और ग्रामीण के 1149 का समावेश है। अब तक कुल 448357 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें शहर के 317225 और ग्रामीण के 131132 शामिल हैं। कोरोना की रिकवरी दर 95.18 फीसदी हो गई है।

24 घंटे में 24 की मौत
पिछले 24 घंटे में कोरोना से 24 लोगों की मौत हुई है। इनमें शहर के 7, ग्रामीण के 7 और जिले के बाहर के 10 लोगों मौत हुई हैं। अब तक जिले में 8768 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें शहर के 5193, ग्रामीण के 2248 और जिले के बाहर के 1327 मृतक हैं।

अस्पतालाें में भर्ती मरीज
वर्तमान में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 13934 है। इनमें शहर के 7312 आैर ग्रामीण के 6622 हैं। इनमें से 9548 मरीज होम आइसोलेट हैं। इनके अलावा 4386 मरीज सरकारी व निजी अस्पतालों व कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं। मेडिकल में 470, मेयो में 190, एम्स में 102, इंदिरा गांधी रुग्णालय में 38, आइसोलेशन हॉस्पिटल में 14, आयुष हॉस्पिटल में 6, पांचपावली डीसीएचसी में 37, पांचपावली महिला में 3, केटीनगर मनपा हॉस्पिटल में 7, लता मंगेशकर हिंगना में 43, लता मंगेशकर हॉस्पिटल सीताबर्डी में 9, एसएमएचआरसी में 49, रेलवे अस्पताल में 5, श्री आयुर्वेद पकवासा में 6 मरीज भर्ती हैं। इसके अलावा अन्य 200 से अधिक अस्पतालों व कोविड केयर सेंटर में मिलाकर 3407 मरीज भर्ती हैं।
 

Created On :   24 May 2021 6:22 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story