दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार अभिनेता पर्ल पुरी को मिली जमानत

Actor Pearl Puri arrested for rape gets bail
दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार अभिनेता पर्ल पुरी को मिली जमानत
दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार अभिनेता पर्ल पुरी को मिली जमानत

 डिजिटल डेस्क, मुंबई।  नाबालिग से बलात्कार और छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार अभिनेता पर्ल पुरी को जमानत मिल गई है। मंगलवार को वसई सत्र न्यायालय ने अभिनेता को 25 हजार से निजी मुचलके पर जमानत दे दी। पुरी के खिलाफ पीड़ित लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई थी। कथित वारदात वालिव इलाके में 2019 में एक धारावाहिक की शूटिंग के दौरान हुई थी इसलिए मामले आगे की जांच के लिए वालिव पुलिस को सौंप दिया गया था।   पीड़ित लड़की की मां पुरी के साथ उसी धारावाहिक में अभिनय कर रही थी।

4 जून को पुलिस ने पुरी को गिरफ्तार किया था जिसके बाद उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। इससे पहले अदालत ने दो बार 5 और 11 जून को पुरी की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी लेकिन मंगलवार को सत्र न्यायाधीश आदिती कदम ने पुरी की जमानत मंजूर कर ली। वहीं मामले में शिकायतकर्ता के वकील ने कहा है कि मामले की जांच अभी पूरी नहीं हुई है इसलिए पुरी को मिली जमानत के विरोध में हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। बता दें कि पुरी ने ‘नागिन-3’, ‘बेपनाह प्यार’, ‘ब्रह्मराक्षस’ जैसे धारावाहिकों से काफी लोकप्रियता हासिल की है। आरोप लगने के बाद एकता कपूर समेत कई सेलेब्स ने पुरी का बचाव किया था और दावा किया था कि लड़की के माता-पिता के आपसी विवाद के चलते पुरी को मामले में फंसाया जा रहा है। 


          
 

Created On :   15 Jun 2021 7:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story