महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले संजय दंत

Actor sanjay dutt meet union minister nitin gadkari at his residence nagpur
महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले संजय दंत
महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले संजय दंत

डिजिटल डेस्क, नागपुर। रविवार रात उपराजधानी के लिए राजनीतिक उथल-पुथल भरी रही। रात को अचानक फिल्म अभिनेता संजय दत्त और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के भक्ति निवास पर पहुंचने से राजनीतिक माहौल गर्मा गया। दोनों की मुलाकात को लेकर अटकलों का बाजार गर्म रहा। हालांकि कुछ देर बाद स्थिति साफ होने से चर्चा वहीं थम गई। 

फिल्म अभिनेता संजय दत्त एक पुराने मामले को लेकर देश के वरिष्ठ अधिवक्ता वी.आर. मनोहर से मिलने के लिए नागपुर पहुंचे थे। खबर है कि उन्हें वी.आर. मनोहर ने मिलने के लिए बुलाया था। उन्हें रात 8 बजे मिलने का समय दिया गया था, लेकिन वे करीब 8.45 बजे उनके निवास पर पहुंचे। उनके देरी से पहुंचने पर अस्वस्थ वी.आर. मनोहर ने चर्चा करने में असमर्थता जताई। इसके बाद संजय दत्त ने केंद्रीय मंत्री से मिलने की इच्छा जताई। केंद्रीय मंत्री से हरी झंडी मिलते ही वे अपने मैनेजर गौरव दुबे के साथ भक्ति निवास पर पहुंचे। उनके साथ कांग्रेस प्रवक्ता संजय दुबे और भाजपा नेता संजय भेंडे भी थे। नितिन गडकरी ने उनका स्वागत किया। अनौपचारिक चर्चा के बाद चारों ने एक साथ खाना खाया। रात 11 बजे संजय दत्त मुंबई के लिए रवाना हो गए। इसी दौरान उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के सह-प्रभारी केशव प्रसाद मौर्य ने भी केंद्रीय मंत्री गडकरी से  भेंट की।

डॉ.हेडगेवार स्मृति मंदिर पहुंचे राहुल बजाज 

बजाज उद्योग समूह के चेयरमैन राहुल बजाज रविवार को रेशमबाग स्थित डॉ.हेडगेवार स्मृति मंदिर पहुंचे। संघ पदाधिकारियों की उपस्थिति में उन्होंने डॉ.हेडगेवार की प्रतिमा को अभिवादन किया। करीब एक घंटे तक मंदिर परिसर में ही रहे। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विविध सेवा कार्यों व ताजा राजनीतिक घटनाक्रमों पर भी पदाधिकारियों से चर्चा की। 
नागपुर व वर्धा से बजाज परिवार का पुराना संबंध रहा है। वर्धा में सोमवार को बजाज इंस्टीट्यूट आफ टेक्नालॉजी का उद्घाटन राहुल बजाज करेंगे। इसी सिलसिले में वे नागपुर पहुंचे। स्मृति मंदिर में उनके साथ पाटनी आटोमोबाइल के नरेश पाटनी, अजय पाटनी, विजय पाटनी उपस्थित थे। संघ परिवार की ओर से महानगर संघचालक राजेश लोया, सहसंघचालक श्रीधर गाडगे, विदर्भ प्रांत प्रचारक प्रसाद महानकर, महानगर कार्यवाह अरविंद कुकडे, महानगर प्रचारक क्षितिज गुप्ता ने उनका स्वागत किया। संघ पदाधिकारियों से चर्चा में श्री बजाज ने संघ से जुड़े विविध सेवाकार्यों की जानकारी ली। पदाधिकारियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। गाेलवलकर गुरुजी से जुड़े साहित्य भी भेंट किए गए। इसके अलावा सरसंघचालक डॉ.मोहन भागवत ने पिछले दिनों दिल्ली में हुई संघ की बैठक में प्रश्नोत्तर से संबंधित पुस्तक व सीडी भी श्री बजाज को भेंट की।

Created On :   16 Sep 2019 9:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story