विनयभंग का मामला खारिज करने अभिनेता विजय राज हाईकोर्ट की शरण में

Actor Vijay Raj High Court to dismiss Vinayabhangs case
विनयभंग का मामला खारिज करने अभिनेता विजय राज हाईकोर्ट की शरण में
विनयभंग का मामला खारिज करने अभिनेता विजय राज हाईकोर्ट की शरण में

डिजिटल डेस्क, नागपुर। बॉलीवुड अभिनेता विजय राज ने गोंदिया में खुद पर दर्ज विनयभंग के मामले को खारिज करने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर खंडपीठ की शरण ली है। विजय राज पर गोंदिया जिले में फिल्म शेरनी की शूटिंग के दौरान महिला के विनयभंग का आरोप है। नवंबर 2020 में इस फिल्म की शूटिंग बालाघाट में चल रही थी। इसके लिए वह गोंदिया के एक होटल में रुके थे। इसी दौरान महिला से गलत हरकत का आरोप है। पीड़िता की शिकायत पर गोंदिया के रामनगर पुलिस ने विजय राज पर भादवि 354-ए, डी के तहत मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार किया था। बाद में वे जमानत पर रिहा हुए। अब केस रद्द करने के लिए हाईकोर्ट की शरण ली है। मामले में याचिकाकर्ता की आेर से वरिष्ठ अधिवक्ता अविनाश गुप्ता और एड.आकाश गुप्ता कामकाज देख रहे हैं। 

Created On :   9 April 2021 9:56 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story