इलेक्शन के लिए तैयार हुआ प्रशासन, 5 हजार पुलिस जवान रहेंगे तैनात

इलेक्शन के लिए तैयार हुआ प्रशासन, 5 हजार पुलिस जवान रहेंगे तैनात

डिजिटल डेस्क, नागपुर। लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार थमते ही मंगलवार की शाम से ही पुलिस जवानों को भी तैनात किया जाएगा। नागपुर और रामटेक लोकसभा चुनाव के बंदोबस्त के लिए शहर के बाहर से करीब दो हजार पुलिस जवानों को बुलाया गया है। सूत्रों के अनुसार लोकसभा चुनाव बंदोबस्त में 5 हजार पुलिस जवानों को तैनात किया जा रहा है।  जिले में शहर में 52 महत्वपूर्ण मतदान केंद्रों पर केंद्रीय सशस्त्र बल और एसआरपीएफ की टीमें तैनात की जाएंगी। इसी तरह, उड़न दस्ते और विशेष गश्ती दल को रात के समय में गश्त बढ़ाने के लिए कहा गया है।

मतदान के 48 घंटे और मतदान के दिन पुलिस ने विशेष सुरक्षा व्यवस्था की योजना बनाई है। पुलिस शहर की झोपड़पट्टी बस्तियों और संवेदनशील क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाएगी। बैठक में जिला कलेक्टर अश्विन मुदगल, जिला उप चुनाव अधिकारी राजलक्ष्मी शाह, पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीसीपी) निलेश भरने, निर्मला देवी, चिन्मय पंडित, हर्ष पोद्दार, राज तिलक कुशन, राहुल मक्कानर, विवेक मसाल, गजानन राजमने और अन्य उपस्थित थे। ।

सशस्त्र दलों की कई  कंपनियां शहर में पहुंचीं
 चुनाव ड्यूटी के लिए कुल 5,000 पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा। पुलिस आयुक्तालय ने बंदोबस्त के लिए केंद्रीय सशस्त्र विशेष बलों की एक कंपनी (लगभग 110 कर्मी), राज्य रिजर्व पुलिस बल की दो कंपनियां, राज्य पुलिस से 300 कांस्टेबल, जिनमें 50 महिला कांस्टेबल, महाराष्ट्र पुलिस अकादमी के 65 पुलिस अधिकारी, 200 महिला के साथ 1,600 होमगार्ड को शामिल किया है। शहर में 7,000 पुलिस कर्मियों का बल है। उनमें से, कुल 3,020 कर्मियों को चुनाव बंदोबस्त  के लिए तैनात किया जाएगा, जिसमें 8 सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी), 10 पुलिस निरीक्षक, 80 पीएसआई / एपीआई, 2,708 कांस्टेबल शामिल हैं, जिनमें 312 महिला कांस्टेबल शामिल हैं। 

कोई अभियान नहीं 
 मीडिया नागपुर पुलिस की साइबर शिकायत सेल (सी 3) की मदद से चुनाव आयोग का सोशल मीडिया सेल उम्मीदवारों और उनके समर्थकों के सोशल मीडिया पोस्टों की बारीकी से निगरानी कर रहा है। मंगलवार शाम 5 बजे के बाद सोशल मीडिया पर अभियान को आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के उल्लंघन के रूप में भी लिया जाएगा। 9 अप्रैल के बाद वाट्ससएप या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी विशेष उम्मीदवार के लिए चुनाव संबंधी संदेश न फैलाएं, जिला कलेक्टर अश्विन मुद्गल ने अपील की है।

बाहर का कोई वाहन नहीं
शहर पुलिस परिवहन विभाग के अधिकारी अजीत देशपांडे ने कहा कि बाहर से लोकसभा चुनाव बंदोबस्त के लिए कोई भी वाहन नहीं मंगाया गया है। जरुरत महसूस हुई तो इंतजाम कर लेंगे। सूत्रों के अनुसार पुलिस विभाग की खासकर थाने की कई वाहनों को दुरूस्त करने का कार्य शुरू है, ऐसे में अतिरिक्त वाहनों  की जरुरत पड़ सकती है।  
 

Created On :   9 April 2019 7:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story