किसानों के जलसमाधि आंदोलन से हिला प्रशासन

Administration shaken by farmers water samadhi movement
किसानों के जलसमाधि आंदोलन से हिला प्रशासन
अमरावती किसानों के जलसमाधि आंदोलन से हिला प्रशासन

डिजिटल डेस्क, अमरावती।  किसानों के अधिकारों के लिए लोक विकास संगठन के जल समाधि आंदोलन के कारण जिला प्रशासन में तहलका मच गया। मामले की गंभीरता को समझते हुए किसानों की समस्याओं पर 28 दिसंबर को जिलाधिकारी के साथ बैठक रखी गई है। प्रशासन द्वारा लिखित आश्वासन देने के बाद जलसमाधि आंदोलन को रद्द किया गया।  प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टर के साथ 28 दिसंबर को बैठक होने से आंदोलन को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया। िजलाधिकारी के साथ बैठक में समस्या का समाधान होने का विश्वास जताया। तहसील के ब्राह्मणवाड़ा थड़ी थाना क्षेत्र के विश्रोली गांव स्थित पूर्णा परियोजना में रविवार सुबह 11 बजे से आंदोलन आरंभ किया गया। अतिवृष्टि में तलेगांव मोहना और अासेगांव पूर्णा मंडल के किसानों को भारी नुकसान हुआ है। प्रभावित किसानों को तत्काल सहायता देने की मांग की गई। इस समय यहां पर जन विकास संघ के अध्यक्ष गोपाल भालेराव, रमन लंगोटे के नेतृत्व में दोनों मंडलों के सैकड़ों किसान उपस्थित थे।  

Created On :   26 Dec 2022 4:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story