12वीं के बाद डॉक्टर या इंजीनियर के अलावा भी हैं बहुत ऑप्शन

After 12th there are many options apart from doctor or engineer
12वीं के बाद डॉक्टर या इंजीनियर के अलावा भी हैं बहुत ऑप्शन
12वीं के बाद डॉक्टर या इंजीनियर के अलावा भी हैं बहुत ऑप्शन

डिजिटल डेस्क, नागपुर। साइंस स्ट्रीम से 12वीं करने के बाद अक्सर स्टूडेंट्स डॉक्टर या इंजीनियर बनना चाहते हैं। वहीं, कुछ ऐसे भी स्टूडेंट्स हैं जो डॉक्टर, इंजीनियर तो बनना नहीं चाहते, लेकिन उन्हें इसके अलावा दूसरा कोई अॉप्शन भी समझ में नहीं अाता है और करियर को लेकर कंफ्यूज रहते हैं। असल में साइंस एक बहुत बड़ी स्ट्रीम हैं, जिसमें एक या दो नहीं बल्कि ढेरों विकल्प मौजूद हैं। हम यहां पर अापको कुछ ऐसे ही अॉप्शंंस के बारे में बता रहे हैं, जो आपको अपने करियर में एक अलग मुकाम हासिल करने में मदद करेंगे।

ग्लोबल इनफॉर्मेशन इंक की रिसर्च के मुताबिक, 2018 तक नैनो टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री के 313 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। 2015 तक इसका कारोबार 180 अरब डॉलर से बढ़कर 890 अरब डॉलर हो जाएगा। ऐसे में इस फील्ड में 10 लाख प्रोफेशनल्स की जरूरत होगी। 12वीं के बाद नैनो टेक्नोलॉजी में बीएससी या बीटेक और उसके बाद इसी सब्जेक्ट में एमएससी या एमटेक करके इस क्षेत्र में शानदार करियर बनाया जा सकता है।

डेयरी साइंस
डेयरी प्रोडक्शन के क्षेत्र में भारत अहम देश है। भारत डेयरी प्रोडक्शन में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है। डेयरी टेक्नोलॉजी या डेयरी साइंस के तहत मिल्क प्रोडक्शन, प्रोसेसिंग, पैकेजिंग, स्टोरेज और डिस्ट्रिब्यूशन की जानकारी दी जाती है। भारत में दूध की खपत को देखते हुए इस क्षेत्र में ट्रेंड प्रोफेशनल्स की डिमांड बढऩे लगी है। साइंस सब्जेक्ट से 12वीं करने के बाद स्टूडेंट ऑल इंडिया बेसिस पर एंट्रेंस एग्जाम पास करने के बाद चार वर्षीय स्नातक डेयरी टेक्नोलॉजी के कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। कुछ इंस्टीट्यूट डेयरी टेक्नोलॉजी में दो वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी ऑफर करते हैं।

रोबोटिक साइंस
रोबोटिक साइंस का क्षेत्र काफी तेजी से पॉपुलर हो रहा है। इसका इस्तेमाल इन दिनों तकरीबन सभी क्षेत्रों में होने लगा है। जैसे- हार्ट सर्जरी, कार असेम्बलिंग, लैंडमाइंस। अगर आप इस फील्ड में आना चाहते हैं तो इस क्षेत्र से जुड़े कुछ स्पेशलाइजेशन कोर्स भी कर सकते हैं। जैसे ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, एडवांस्डल रोबोटिक्स सिस्टम।

कम्प्यूटर साइंस से स्नातक कर चुके स्टूडेंट्स इस कोर्स के लिए योग्य माने जाते हैं। रोबोटिक में एमई की डिग्री हासिल कर चुके स्टूडेंट्स को इसरो जैसे प्रतिष्ठित संस्था्न में रिसर्च वर्क की नौकरी मिल सकती है। अगर आप सितारों और गैलेक्सी में दिलचस्पी रखते हैं तो 12वीं के बाद एस्ट्रो-फिजिक्स में रोमांचक करियर बना सकते हैं। इसके लिए आप चाहें तो पांच साल के रिसर्च ओरिएंटेड प्रोग्राम (एमएस इन फिजिकल साइंस) और चार या तीन साल के बैचलर्स प्रोग्राम (बीएससी इन फिजिक्स) में एडमिशन ले सकते हैं। 

Created On :   17 Jun 2018 2:53 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story