- Home
- /
- बहू के साथ विवाद के बाद सास ने लगा...
बहू के साथ विवाद के बाद सास ने लगा ली फांसी

डिजिटल डेस्क, अमरावती। खोलापुरी गेट थाना क्षेत्र के तहत म्हाडा काॅलोनी निवासी पूजा प्रदीप श्रीराव नामक महिला ने घर में बहू के साथ विवाद के चलते घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूजा के पति ने बहू के खिलाफ खोलापुरी गेट थाने में पत्नी को आत्महत्या के लिए प्रवृत्त करने की शिकायत दर्ज की गई। जिसके चलते पुलिस ने मृतक पूजा की बहू को पूछताछ के लिए थाने में लाया।
जानकारी के अनुसार म्हाडा काॅलोनी में पूजा प्रदीप श्रीराव पति और बेटे के साथ रहती थीं। घर के ऊपरी माले पर पूजा और निचले माले पर उसका बेटा व बहू का निवास था। शिकायतकर्ता प्रदीप महादेव श्रीराव और उसकी पत्नी पूजा ऊपरी मंजिल पर रहती थे। आरोप है कि सास और बहू के बीच विवाद होने के बाद सास पूजा श्रीराव ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। खोलापुरी गेट पुलिस ने फिलहाल आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है। मृत महिला के पति की शिकायत पर घटना में धारा 306 का मामला दर्ज होने की संभावना जताई जा रही है।
Created On :   31 Dec 2022 6:00 PM IST