वैवाहिक वेबसाइट से दोस्ती के बाद महिलाओं को लगाया ढाई करोड़ रुपए का चूना

After friendship with matrimonial website, women were duped of 2.5 crore rupees
वैवाहिक वेबसाइट से दोस्ती के बाद महिलाओं को लगाया ढाई करोड़ रुपए का चूना
धोखाधड़ी वैवाहिक वेबसाइट से दोस्ती के बाद महिलाओं को लगाया ढाई करोड़ रुपए का चूना

डिजिटल डेस्क, नागपुर। वैवाहिक वेबसाइट के जरिए तलाकशुदा और विधवा महिलाओं के सामने शादी का प्रस्ताव रखने के बाद उनसे शारीरिक संबंध बनाने और झांसा देकर ठगी करने वाले एक 44 वर्षीय आरोपी को ठाणे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मुंबई ही नहीं देशभर की 26 महिलाओं से इसी तरह नजदीकी बढ़ाकर उन्हें 2 करोड़ 56 लाख रुपए का चूना लगाने की बात स्वीकार की है। गिरफ्तार आरोपी का नाम प्रजित केजे उर्फ प्रजित टीके है। वह मूल रूप से पुदुचेरी का रहने वाला है।

ठाणे के ढोकाली इलाके में रहने वाली एक तलाकशुदा महिला ने प्रजित के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और करीब 17 लाख रुपए की ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने पुलिस को बताया कि प्रजित ने उसे बताया था कि उसका पेरिस में एक होटल था जिसे उसने मंहगी कीमत पर बेंचा है। लेकिन ज्यादा पैसे खाते में आने के चलते केंद्रीय रिजर्व बैंक ने उसके लेन देन पर रोक लगा दी है। महिला को झांसा देकर आरोपी ने धीरे-धीरे उससे करीब 17 लाख रुपए ले लिए। इस दौरान आरोपी महिला को अपने साथ अलग-अलग लॉज में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म भी करता रहा। पुलिस ने आरोपी को उस वक्त दबोचा जब वह किसी काम से ठाणे पहुंचा था। 

Created On :   16 Dec 2021 8:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story