पत्नी से झगड़ा कर शराबी ने घर में लगा दी आग

After quarreling with his wife, the drunkard set fire to the house
पत्नी से झगड़ा कर शराबी ने घर में लगा दी आग
मामला दर्ज पत्नी से झगड़ा कर शराबी ने घर में लगा दी आग

डिजिटल डेस्क, अमरावती। नागपुरी गेट थाना क्षेत्र के मसानगंज निवासी प्रशांत रत्नाकर बोरकर (40) नामक युवक को शराब की लत है और हर दिन नशे में घर में आकर अपनी पत्नी के साथ विवाद कर आत्महत्या करने की धमकी देता है। रविवार 10 अप्रैल की रात प्रशांत शराब के नशे में घर पहुंचा। पत्नी द्वारा खाना न बनाने के कारण पर से विवाद कर उसे घर से बाहर निकाल दिया और दरवाजा बंद कर घर में आग लगा दी। प्रशांत की पत्नी द्वारा तत्काल डायल 112 पर फोन कर पुलिस को जानकारी दी गई। जानकारी मिलते ही नागपुरी गेट थानेदार पुंडलिक मेश्राम अपने दल के साथ घटनासथल आ पहुंचे और दरवाजा तोड़कर भितर घुसे तब प्रशांत बोरकर ने घर की गादी को आग लगा दी थी और अपने शरीर पर सोयाबीन का खाद्य तेल उड़ेलकर गादी के पास जाकर आत्महत्या करने प्रयास कर रहा था। तभी पुलिस के दल ने उसे दबोच लिया। उसके खिलाफ पुलिस ने धारा 309 के तहत मामला दर्ज किया है। 


 

Created On :   12 April 2022 2:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story